15 साल की लड़की को घर से उठा ले गए, गैंगरेप किया, अश्लील तस्वीरें खींची, बेहोशी की हालत में फेंक कर चले गए

Published : Oct 07, 2020, 02:33 PM ISTUpdated : Oct 07, 2020, 02:58 PM IST
15 साल की लड़की को घर से उठा ले गए, गैंगरेप किया, अश्लील तस्वीरें खींची,  बेहोशी की हालत में फेंक कर चले गए

सार

हाथरस की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। इसी बीच राजस्थान के बाड़मेर से हाथरस जैसी घटना सामने आई है। यहां बाड़मेर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 साल की लड़की को दो युवक उठा कर ले गए। 

जयुपर. हाथरस की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। इसी बीच राजस्थान के बाड़मेर से हाथरस जैसी घटना सामने आई है। यहां बाड़मेर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 साल की लड़की को दो युवक उठा कर ले गए। इनमें से एक ने दुष्कर्म किया और दूसरे युवक ने वीडियो बनाया। दुष्कर्म के बाद आरोपी लड़की को सड़क किनारे फेंक कर चले गए। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मामला बाड़मेर के शिव क्षेत्र का है। यहां नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। उसके माता पिता सरपंच के चुनाव में मतदान करने गए थे। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और लड़की को अपने साथ ले गए। दोनों लड़की को गांव के बाहर सुनसान जगह ले गए। यहां एक ने उसके साथ रेप किया, जबकि दूसरा वीडियो बनाता रहा। 
 


सड़क के किनारे बेहोश मिली लड़की
जब मां-पिता घक लौटे तो उन्होंने घर पर लड़की को ना देखकर खोजबीन शुरू की। जब लड़की का कहीं पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस को देर रात गांव के बाहर सड़क किनारे लड़की बेहोशी की हालत में मिली। लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने लड़की के परिजनों से मुलाकात कर जांच का भरोसा दिलाया। 

'युवकों को नहीं जानती लड़की'
पुलिस से पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानती। ऐसे में पुलिस लड़की से मिली जानकारी के आधार पर तलाश में जुटी है। कुछ संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लड़की स्थिति अब स्थिर है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Spice Safety Shock: एवरेस्ट मसालों में मिले खतरनाक बैक्टीरिया, जिनसे खराब हो सकता है लीवर!
West Asia War Impact: मोमोज, चाय या बिरयानी के लिए गैस नहीं, दिल्ली के स्ट्रीट वेंडरों पर संकट