BJP ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 50-50 कैंडिडेट्स के नाम किए फाइनल, पीएम मोदी की अध्यक्षता में सीईसी की मीटिंग में निर्णय

Published : Oct 02, 2023, 05:43 PM IST
bjp election

सार

मीटिंग के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मीटिंग में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट्स के नामों पर चर्चा की गई।

Rajasthan and Chhattisgarh BJP Candidates: राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में कैंडिडेट्स को फाइनल करने के लिए सोमवार को बीजेपी के सेंट्रल कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग में दोनों राज्यों में फिलहाल 50-50 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग हुई।

मीटिंग के लिए बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मीटिंग में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट्स के नामों पर चर्चा की गई। मीटिंग में बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अलावा वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत और प्रह्लाद जोशी आदि शामिल हुए।

ए, बी, सी और डी कैटेगरी में सीटों को किया है बीजेपी कैटेगराइज

भाजपा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव के लिए अपनी चुनावी रणनीतियों पर काम कर रही है। पार्टी ने इन राज्यों के सभी निर्वाचन क्षेत्रों को ए, बी, सी और डी लेबल वाले अलग-अलग ग्रुप्स में कैटेगराइज किया है। ए कैटेगरी में वह सीटें शामिल हैं जहां पार्टी ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। कैटेगरी बी में वे सीटें शामिल हैं जहां भाजपा का जीती भी है और हारी भी है। कैटेगरी सी में वे सीटें शामिल हैं जहां पार्टी का प्रदर्शन कमजोर है। डी कैटेगरी की सीटें वह हैं जहां पिछले तीन चुनावों में बीजेपी लगातार हारी है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में चुनाव दिसंबर 2023 में होने की संभावना है।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

भारत की पहली Bullet Train का लुक आया सामने, देखकर लोग बोले- जापान जैसी स्पीड!
इस मशहूर टीचर का था NEET UG 2026 Paper Leak में बड़ा हाथ? CBI ने खोली परतें