राजस्थान: ऑडियो टेप मामले में केस दर्ज होने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत- किसी भी जांच के लिए तैयार

Published : Jul 17, 2020, 10:42 AM ISTUpdated : Jul 17, 2020, 04:18 PM IST
राजस्थान: ऑडियो टेप मामले में केस दर्ज होने के बाद बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत-  किसी भी जांच के लिए तैयार

सार

राजस्थान में सियासी घमासान जारी है। राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का कथित ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

जयपुर. राजस्थान में सियासी घमासान जारी है। राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त का कथित ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही सुरजेवाला ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस की शिकायत पर राजस्थान एसओजी ने केंद्रीय मंत्री शेखावत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कांग्रेस ने दो विधायकों भंवरलाल और विश्वेंद्र सिंह को भी पार्टी से निकाल दिया। 

इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। मैं किसी भी जांच के लिए तैयार हूं। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, आज जो हुआ वह राजस्थान की राजनीति के लिए शर्मनाक है। मुख्यमंत्री आवास नकली ऑडियो का केंद्र बन गया है और इसमें नेताओं की चरित्र की हत्या की जा जा रही है। इस मामले में केंद्रीय मंत्रियों को घसीटने का प्रयास किया गया है। 

कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप
रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, भाजपा 25-35 करोड़ रुपए में विधायकों की निष्ठा खरीदने का प्रयास कर रही थी। इस पूरे मामले में भाजपा नेताओं की भूमिका संदेह के घेरे में है।

भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब- कांग्रेस 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, कल शाम और आज तक जो टेप सामने आए, उनसे साफ है कि भाजपा द्वारा सरकार को गिराने और विधायकों को खरीदने के लिए षडयंत्र रचा गया है। भाजपा का यह षडयंत्र अब बेनकाब हो गया है। भाजपा द्वारा जनमत का अपहरण और प्रजातंत्र का चीरहरण की कोशिश की जा रही है। 

भाजपा सत्ता पाने में लगी- सुरजेवाला
सुरजेवाला ने कहा, भाजपा कोरोना से लड़ने के बजाय सत्ता पाने में लगी है। ऐसा ही मध्यप्रदेश में किया गया। जहां पूरा देश कोरोना से जंग लड़ रहा है। लेकिन भाजपा कांग्रेस की सरकार गिराने में लगी है। जो मीडिया में ऑडियो टेप सामने आए हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा और भाजपा नेता संजय जैन की बातचीत है। इनमें पैसा लेकर सरकार गिराने की बात की जा रही है। भंवर लाल और विश्वेंद्र सिंह को पार्टी को पार्टी से निलंबित किया जा चुका है। एसओजी गजेंद्र सिंह शेखावत को गिरफ्तार करे वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी कर सकते हैं।

क्या है मामला?
अशोक गहलोत के ओएसडी ने मीडिया में 3 ऑडियो जारी किए थे। दावा है कि इसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा, विश्वेन्द्र और संजय सौदेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, शेखावत और भंवरलाल ने इसे फर्जी करार देते हुए कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सचिन पायलट और भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके पास इसके सबूत भी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गहलोत इन्हीं ऑडियो का जिक्र कर रहे हों।

बागी विधायकों की याचिका पर सुनवाई आज
उधर, सचिन पायलट समेत 19 बागी विधायकों ने राजस्थान हाईकोर्ट में विधानसभा स्पीकर के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर की है। इस पर 1 बजे सुनवाई होनी है। स्पीकर ने विधायकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था कि उन्हें क्यों ना आयोग्य घोषित किया जाए। विधायकों के पास 17 जुलाई तक ही समय दिया गया है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video