राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल का गुरुग्राम में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थे। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां वे 10 अप्रैल से भर्ती थे। हाल ही में उनकी बेटी बनारसी देवी का निधन हो गया था। वे कांग्रेस नेता रही थीं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 16, 2020 2:47 PM IST

जयपुर. राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार थे। उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां वे 10 अप्रैल से भर्ती थे। हाल ही में उनकी बेटी बनारसी देवी का निधन हो गया था। वे कांग्रेस नेता रही थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। 

राजस्थान में हाल ही में यह दूसरे विधायक की मौत है। इससे पहले भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा से विधायक कैलाश त्रिवेदी की कोरोना से मौत हो गई थी। 

Latest Videos

पीएम मोदी ने जताया दुख
धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के मंत्री भंवरलाल मेघवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, भंवरलाल मेघवाल एक अनुभवी नेता थे जो राजस्थान की सेवा के लिए हमेशा उत्साहित रहे।

अशोक गहलोत ने भी जताया दुख
 राजस्थान में मंगलवार को राजकीय शोक की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया, लम्बी बीमारी के बाद अपने मंत्री सहयोगी भंवर लाल मेघवाल जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। हम 1980 से एक साथ थे। इस सबसे कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उसकी आत्मा की शांति मिले। 

दलित नेता के तौर पर थी पहचान 
भंवरलाल मेघवाल राजस्थान के जाने माने दलित चेहरा थे। वे चूरु की सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। इससे पहले वे राज्य सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे थे। मेघवाल को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेदांता में भर्ती कराया गया था। 
 
भाजपा अध्यक्ष ने जताया शोक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर मेघवाल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्य की राजनीति में एक युग का अवसान है। वे राज्य के वंचितों के लिए संबल और स्वाभिमान के प्रतीक थे। मेरे प्रति उनका स्नेह अद्भुत था। भंवरलाल मेघवाल हमेशा हौसला अफजाई करते थे, वे हमेशा स्मृतियों में रहेंगे।  

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला