लोकसभा स्पीकर के लिए एनडीए ने ओम बिड़ला तो इंडिया ब्लॉक ने के. सुरेश को मैदान में उतारा

Published : Jun 25, 2024, 11:01 AM ISTUpdated : Jun 25, 2024, 12:48 PM IST
Lok-Sabha-speaker-candidates-from-NDA-and-INDIA-alliance

सार

राजनाथ सिंह ने इंडिया ब्लॉक के सभी दलों के नेताओं से देर रात तक बातचीत की ताकि उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने के लिए मनाया जा सके लेकिन बात नहीं बनी। एनडीए ने ओम बिड़ला तो इंडिया ब्लॉक ने के. सुरेश को मैदान में उतारा है।

नेशनल डेस्क। संसद सत्र सोमवार से आरंभ हो चुका है। नए सत्र में नए लोकसभा स्पीकर को लेकर भी चुनाव होना है। सूत्रों की माने तो राजनाथ सिंह ने देर रात तक इंडिया ब्लाक के नेताओं संग बातचीत की लेकिन सफल नहीं हुई। आज एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिड़ला तो इंडिया ब्लॉक ने के. सुरेश को मैदान में उतारा है।

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह 18वीं लोकसभा के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर आम सहमति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से बात की थी। सोमवार देर रात कर राजनाथ सिंह ने इंडिया ब्लॉक के सभी दलों को स्पीकर के नाम को लेकर मनाने का प्रयास किया था।

पहली बार होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव
संसद सत्र में इस बार अजीबोगरीब उठापटक का माहौल देखने को मिल रहा है। लोक स्पीकर का चुनान  26 जून को होना है। इसे लेकर एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच खींचतान मची है। स्पीकर के नाम को लेकर दोनों में कल से हुई बातचीत आखिरकार असफल साबित हुई। आजादी के बाद से ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि लोकसभा स्पीकर के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनी हो। भारतीय इतिहास में पहली बार लोकसभा स्पीकर लेकर चुनाव होने जा रहा है। सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से कैंडिडेट उतारे गए हैं। 

पढ़ें बसपा प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर से अपना उत्तराधिकारी बनाया, दी ये बड़ी जिम्मेदारी 

राजनाथ सिंह ने किया था मनाने का प्रयास
सत्ता पक्ष के केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष के सभी दलों के नेताओं के साथ सोमवार देर रात तक बातचीत की थी और उन्हें सर्व सम्मति से स्पीकर चुनने के लिए मनाने का प्रय़ास भी किया था। शुरू में ये भी चर्चा सामने आई थी कि ओम बिड़ला के नाम पर विपक्ष ने भी सहमति जता दी है और वह अपना कैंडिडेट भी नहीं उतारेगी लेकिन अंदरखाने में हुए फेरबदल के बाद इंडिया गठबंधन ने सांसद के. सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाकर उतार दिया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार