
नई दिल्ली। देश में राज्यसभा की 57 सीटों के लिए चुनाव (Rajya Sabha Elections 2022) हो रहे हैं। 15 राज्यों में खाली इन सीटों में से 41 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। बीजेपी के 13 कैंडिडेट्स निर्विरोध राज्यसभा में पहुंच चुके हैं। इसमें यूपी से 8 बीजेपी प्रत्याशी शामिल हैं। जबकि कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस भी चार-चार सांसदों को निर्विरोध राज्यसभा भेज चुके हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सपा के समर्थन से कपिल सिब्बल एक बार फिर राज्यसभा पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। बीजेपी ने काफी दिनों इंतजार कराने के बाद यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी को भी इस बार उच्च सदन भेज दी है। शुक्रवार को केवल चार राज्यों की 16 सीटों पर ही वोटिंग होगी। आईए जानते हैं कि किस राज्य में किसी पार्टी का कौन प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है।
किन राज्यों में होगी वोटिंग?
15 राज्यों की 57 सीटों पर हो रहे राज्यसभा चुनाव में 4 राज्यों की 16 सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी। महाराष्ट्र की छह सीटों, राजस्थान और कर्नाटक की चार और हरियाणा की दो सीटों पर मतदान होना तय है। इन राज्यों में कांग्रेस के दिग्गज प्रमोद तिवारी, अजय माकन, इमरान प्रतापगढ़ी, बीजेपी के समर्थन से मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा, कार्तिकेय शर्मा आदि मैदान में हैं।
सबसे अधिक बीजेपी प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध
देश के 11 राज्यों में राज्यसभा चुनाव में सभी 41 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं। जबकि चार राज्यों के 16 सीटों का फैसला वोटिंग से होने वाला है। यूपी से 11, तमिलनाडु से छह, बिहार से पांच, आंध्र प्रदेश से चार, मध्य प्रदेश और ओडिशा से तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना और झारखंड से दो-दो और उत्तराखंड से एक प्रत्याशी इस बार राज्यसभा में निर्विरोध निर्वाचित होकर पहुंचा है।
यहां देखें चुने गए नेताओं की पूरी सूची:
उत्तर प्रदेश (11)
लक्ष्मीकांत वाजपेयी (भाजपा)
दर्शना सिंह (भाजपा)
संगीता यादव (भाजपा)
राधामोहन अग्रवाल (भाजपा)
सुरेंद्र नगर (भाजपा)
बाबूराम निषाद (भाजपा)
मिथलेश कुमार (भाजपा)
के. लक्ष्मण (भाजपा)
जावेद अली (सपा)
जयंत चौधरी (सपा-रालोद के संयुक्त उम्मीदवार)
कपिल सिब्बल (सपा समर्थन से निर्दलीय)
बिहार (5)
खिरू महतो (जद-यू)
सतीश चंद्र दुबे (भाजपा)
शंभु सरन पटेल (भाजपा)
मीसा भारती (राजद)
फैयाज अहमद (राजद)
झारखंड (2)
आदित्य साहू (भाजपा)
महुआ माजी (झामुमो)
छत्तीसगढ़ (2)
राजीव शुक्ला (कांग्रेस)
रंजीत रंजन (कांग्रेस)
ओडिशा (3)
सस्मित पात्रा (बीजद)
सुलता देव (बीजद)
मानस मंगराज (बीजद)
तेलंगाना (2)
दिवाकोंडा दामोदर राव (TRS)
बी पराथासाधि रेड्डी (TRS)
तमिलनाडु (6)
थंजाई एस कल्याणसुंदरम (DMK)
केआरएन राजेश कुमार (डीएमके)
आर गिरिराजन (DMK)
पी चिदंबरम (कांग्रेस)
सीवी षणमुगम (एआईएडीएमके)
आर धर्मर (एआईएडीएमके)
आंध्र प्रदेश (4)
वी विजयसाई रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)
बीड़ा मस्तान राव (वाईएसआर कांग्रेस)
एस निरंजन रेड्डी (वाईएसआर कांग्रेस)
आर कृष्णैया (वाईएसआर कांग्रेस)
मध्य प्रदेश (3)
सुमित्रा वाल्मीकि (भाजपा)
कविता पाटीदार (भाजपा)
विवेक तन्खा (कांग्रेस)
पंजाब (2)
बलबीर सिंह सीचावल (आप)
विक्रमजीत सिंह साहनी (आप)
यह भी पढ़ें:
राज्यसभा का रण: 4 राज्यों में दिग्गजों के शह-मात के खेल में विधायकों की वफादारी का लिटमस टेस्ट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.