
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को होगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसी भव्य तैयारियां हो रही हैं। आम से लेकर खास तक दीपावली जैसा सेलिब्रेशन करने जा रहा है। लोग अपने घरों को सजा रहे, दीयों का इंतजाम कर रहे हैं। जाने माने उद्योगपति रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी रामलला के भव्य उत्सव में मशगूल हैं।
अंबानी का सुप्रसिद्ध आवास एंटालिया श्रीराम के रंग में रंगा हुआ है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज के अनुसार, राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले एंटालिया को बेहद भव्य तरीके से सजाया गया है। आलीशन मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के टॉप पर जयश्रीराम का स्लोगन जगमग हो रहा है। पूरी बिल्डिंग को रंगीन रोशनियों से जगमगाया गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.