Gold Smuggling: क्या दुबई में सस्ता है सोना, क्यों होती है तस्करी, जानें जरूरी बातें

Published : Mar 10, 2025, 12:05 PM IST
Gold

सार

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद दुबई से सोने की तस्करी चर्चा में है। दुबई में सोना भारत से सस्ता है क्योंकि वहां टैक्स और आयात शुल्क नहीं लगता।

Ranya Rao Gold Smuggling: कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद से दुबई से भारत में होने वाली सोने की तस्करी चर्चा में है। पिछले दिनों रान्या को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.2kg सोना के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद चर्चा है कि क्या दुबई में सोना इतना सस्ता है कि बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है।

क्या दुबई में सस्ता है सोना?

हां, दुबई में सोना भारत की तुलना में सस्ता है। दुबई लंबे समय से सोने के व्यापार का केंद्र रहा है। दुबई में 1 ग्राम सोना की वर्तमान कीमत 8,326.66 रुपए है। वहीं, भारत में 8,782 रुपए है। भारत में सोना खरीदने पर टैक्स भी देना होता है, जिससे लागत और अधिक बढ़ जाती है। यहां सोना भारत की अपेक्षा सस्ता होने के कई कारण हैं।

दुबई में सोना खरीदने पर नहीं लगता टैक्स: दुबई में सोने खरीदने पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। खरीदार बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बाजार दर पर सोना खरीद सकते हैं।

दुबई में सोना आयात पर नहीं लगता शुल्क: दुबई में सोने आयात करने पर शुल्क नहीं लगता। भारत में सोना पर आयात शुल्क लगाया जाता है। इससे साने की कीमत बढ़ जाती है। वहीं, दुबई में इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लिए जाने से खरीददार कम कीमत में सोना खरीद पाते हैं।

सोना बाजार में कम्पटीशन: दुबई में सोने का बाजार में बहुत अधिक कम्पटीशन है। कई डीलर खरीदारों को लुभाने के लिए आकर्षक दरों पर सोना बेचते हैं। ऐतिहासिक रूप से दुबई के सोने के बाजारों ने खूब तरक्की की है। यह सोने के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। 

इन सभी वजहों से दुबई में सोना भारत की तुलना में सस्ता है, जिसके चलते वहां से सोना की तस्करी होती है।

भारत में सोने के आयात पर लगने वाला शुल्क और प्रतिबंध

सोने के आयात के आर्थिक प्रभावों को देखते हुए भारत सरकार ने इसे कम करने के प्रबंध किए हैं। इसके लिए कई शुल्क और रेगुलेशन लागू किए हैं। सोने के आयात पर सीमा शुल्क 6 प्रतिशत है। आप दूसरे देश से बिना अतिरिक्त टैक्स दिए कितना सोना ला सकते हैं इसको लेकर भी नियम हैं।

पुरुष यात्री बिना सीमा शुल्क चुकाए 20 ग्राम सोना (कीमत अधिकतम 50,000 रुपए है) ला सकते हैं। वहीं, महिला यात्री बिना शुल्क के 40 ग्राम सोना (कीमत 100,000 रुपए) लाने सकती हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

अरे ममता दीदी ये क्या? मीटिंग में सिर्फ 8 विधायक, 58 के बाद अब ये 14 कहां चले गए?
Top 10 Morning News: धरती से अंतरिक्ष तक हड़कंप! RBI, ट्रंप और NASA की खबरों ने चौंकाया