
Jharkhand Job Opportunity: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वैज्ञानिक सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि कुल 23 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिनमें से 14 पद नियमित और 9 पद बैकलॉग के लिए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस पद पर आवेदन कब से शुरू होंगे।
यह भर्ती राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची में की जाएगी। वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के जरिए इन पदों पर चयन किया जाएगा। नियमित पदों में भौतिकी (Physics), सामान्य रसायन (General Chemistry), विषविज्ञान (Toxicology), सीरम विज्ञान, डीएनए और साइबर फॉरेंसिक जैसे विषयों में नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 मई 2025 से शुरू होंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और आसान स्टेप्स वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको पूरा और आसान तरीका बताते हैं। वैज्ञानिक सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले jssc.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। वहां होमपेज पर "Scientific Assistants Jobs" का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें। लिंक एक्टिव होते ही आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
यह भी पढ़ें: UP में महिलाओं के लिए नौकरी का मौका! 5000 संविदा परिचालकों की भर्ती!
फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ठीक-ठीक भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें। जब फॉर्म पूरा भर जाए तो उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें। ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट पर जरूर जाएं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.