Republic Day परेड के लिए दिल्ली में एडवाइजरी जारी, बुधवार शाम से ही ट्रैफिक डायवर्ट और कई रूट्स हो जाएंगे बंद, निकलने के पहले यहां करें चेक

Published : Jan 24, 2023, 11:40 PM IST
Republic Day

सार

दिल्लीवासियों को प्रतिबंधित मार्गों की ओर न जाने या एडवाइजरी का पालन करने के लिए अपील किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक परेड विजय चौक से लालकिले तक हर साल निकलता है।

Republic Day parade: गणतंत्र दिवस परेड को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। राजधानी के कई मार्गों को बुधवार शाम के बाद से अगले दिन तक बंद कर दिया गया है या डायवर्ट कर दिया गया है। दिल्लीवासियों को प्रतिबंधित मार्गों की ओर न जाने या एडवाइजरी का पालन करने के लिए अपील किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर पारंपरिक परेड विजय चौक से लालकिले तक हर साल निकलता है।

यह है परेड रूट....

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड सुबह साढ़े दस बजे विजय चौक से प्रारंभ होगा। यह परेड लाल किले तक जाएगी। परेड कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, सुभाष चंद्र बोस गोलचक्कर, तिलक मार्ग और बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग और लाल किले से होकर गुजरेगी।

इन रूट्स के लिए यह है ट्रैफिक एडवाइजरी...

  • एडवाइजरी में कहा गया है कि बुधवार शाम छह बजे से परेड खत्म होने तक कर्तव्यपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी भी तरह के ट्रैफिक की अनुमति नहीं दी जाएगी। यानी इस मार्ग पर ट्रैफिक पूरी तरह से बैन रहेगी।
  • बुधवार को रात 10 बजे से अगले दिन परेड खत्म होने तक रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर कोई क्रॉस-ट्रैफिक नहीं होगी।
  • सी-हेक्सागन-इंडिया गेट गुरुवार को सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पार करने तक यातायात के लिए बंद रहेगा।
  • गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • एडवाइजरी के अनुसार परेड की आवाजाही के आधार पर ही क्रॉस-ट्रैफिक की अनुमति दी जाएगी।
  • राजधानी में रहने वाले वैकल्पिक मार्गों से आ जा सकते हैं।
  • एडवाइजरी में कहा गया है कि मंदिर मार्ग की ओर जाने के लिए यात्री मदरसा, लोधी रोड टी-पॉइंट से अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड-धौला कौन वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड से जा सकते हैं।
  • दक्षिण दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, पहाड़गंज की तरफ चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की तरफ मिंटो रोड और भवभूति मार्ग से जा सकते हैं।
  • पूर्वी दिल्ली से वे आईएसबीटी पुल, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालान गोलचक्कर, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंज ब्रिज होते हुए बुलेवार्ड रोड ले सकते हैं और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
  • दक्षिण दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए लोग रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, राजघाट, चौक यमुना बाजार, एसपी मुखर्जी मार्ग, छत्ता रेल और कौड़िया ब्रिज ले सकते हैं।
  • आमंत्रित लोगों या टिकट धारक कर्तव्यपथ तक पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें। मेट्रो रेल सेवा गुरुवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
  • केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर बोर्डिंग / डी-बोर्डिंग केवल आमंत्रित / टिकट धारकों को सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें:

'BharOS' से बढ़ेगा भरोसा: देश का पहला स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम लांच, यह हैं खूबियां…

पुणे में एक ही परिवार के सात लोगों के शव मिलने से सनसनी, जानिए क्या है इनके मौत की वजह…

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?
Earthquake Today: भारत-म्यांमार सीमा के पास तगड़ा भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके