रिपब्लिक टीवी के एडिटर पर हमला, अर्णब का आरोप- आधी रात हमलावरों ने किया अटैक, फेंका लिक्विड; दो अरेस्ट

Published : Apr 23, 2020, 10:49 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:11 AM IST
रिपब्लिक टीवी के एडिटर पर हमला, अर्णब का आरोप- आधी रात हमलावरों ने किया अटैक, फेंका लिक्विड; दो अरेस्ट

सार

रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। अर्णब गोस्वामी ने खुद हमले की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 

मुंबई. देश में जारी कोरोना के कहर के बीच रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी और उनकी पत्नी पर कथित तौर पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। अपने ऊपर हुए हमले की जानकारी अर्णब खुद ही दी है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अर्णब के अनुसार यह हमला देर रात उस वक्त हुआ, जब वह स्टूडियो से घर लौट रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आधी रात हुआ हमला, बाल-बाल बचे अर्णब और उनकी पत्नी 

हमले के बाद अर्णब ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। अर्णब और उनकी पत्नी सोनिया गोस्वामी इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। अर्णब ने बताया कि यह घटना रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर हुई। घटना के वक्त कार को खुद वही ड्राइव कर रहे थे।

हमलावरों ने बॉटल से फेंका लिक्विड 

अर्णब ने हमले की जानकारी देते हुए बताया, 'लोअर परेल से घर लौटते वक्त गणपतराव कदम रोड पर यह घटना हुई। दो बाइक सवार हमलावरों ने कार के पास बाइक रोकी और वे मेरी तरफ इशारे करते हुए शीशे पर जोर-जोर से मारने लगे। हमने वहां से निकलने की कोशिश की तो हमलावरों ने बॉटल से लिक्विड फेकना शुरू किया।'

FIR दर्ज होने के बाद 2 गिरफ्तार

मुंबई जोन-3 के डीसीपी ने बताया कि अर्णब और उनकी पत्नी पर हमले के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में एन एम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में धारा 341 और 504 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

PREV

Recommended Stories

NDA सांसदों को पीएम मोदी की स्पेशल दावत: ट्रैफिक न हो इसलिए बसों से आए, हर टेबल पर खास इंतजाम
11 दिसंबर की 10 सबसे खूबसूरत तस्वीरें, देखें मेस्सी के सुनहरे जूतों से लेकर बर्फीली झीलों तक...