शोविक का वह बयान, जिसकी वजह से लगातार दूसरी बार भी बहन रिया की जमानत याचिका खारिज हो गई

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार की गई हैं। इस दौरान रिया की दूसरी बार जमानत याचिका खारिज हो गई। उन्हें 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। इससे पहले 8 सितंबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत याचिका खारिज हुई थी। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2020 7:26 AM IST / Updated: Sep 11 2020, 02:08 PM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार की गई हैं। इस दौरान रिया की दूसरी बार जमानत याचिका खारिज हो गई। उन्हें 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। इससे पहले 8 सितंबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत याचिका खारिज हुई थी। अब रिया को 3 दिन तो जेल में रहना ही होगा। दरअसल, कल और परसों वीकेंड हैं, इस वजह से कोर्ट बंद रहेंगे। इसलिए आगे जमानत याचिका नहीं लगा सकेंगी।

शोविक के बयान से बढ़ी मुश्किल

रिया चक्रवर्ती को जमानत न मिलने की एक बड़ी वजह उनके भाई शोविक का एक बयान है। दरअसल, शोविक ने बयान दिया था कि उसने और रिया ने कई बार सुशांत के लिए ड्रग्स मंगवाए थे। सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा ने भी शौविक, रिया और सुशांत के कहने पर उनसे ड्रग्स खरीदे थे। शोविक ने कहा था, रिया उससे ड्रग्स मंगवाती थी। पैसे भी वही देती थी।

"गंभीर अपराध है, जांच की जरूरत है"

रिया के अलावा शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को याचिका भी खारिज की गई है। जज ने कहा कि यह गंभीर अपराध है। इसकी जांच की जरूरत है।

जमानत के लिए रिया के वकील ने क्या कहा?

रिया के वकील ने कहा, एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया था। पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। फिर कहा गया कि रिया की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। उसकी आजादी पर मनमाने तरीके से रोक लगाई गई। 

जमानत के खिलाफ क्या कहा गया?

कोर्ट में वकील ने कहा, रिया के खिलाफ इलेक्ट्रानिक्स एविडेंस हैं। रिया ने ड्रग्स में फंसे लोगों से संपर्क की बात कबूली है। इस केस में जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा भले ही कम है, लेकिन कीमत 1 लाख 85 हजार 200 रुपए है। 

सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल से जांच कर रही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती सहित, सुशांत के हेल्पर दीपेश सावंत, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, शौविक चक्रवर्ती (रिया के भाई), सैमुअल मिरांडा और अब्बास लखानी की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।

 

रिया पर ड्रग्स चेन में एक्टिव मेंबर होने का आरोप

एनसीबी ने रिया पर ड्रग्स चेन में एक्टिव मेंबर होने का आरोप लगाया है। इसके बाद ही रिया की गिरफ्तारी हुई। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह का शव उनके अपार्टमेंट में मिला था। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दिया था। हालांकि, सुशांत के करीबी और परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। इसी को लेकर सुशांत के पिता ने रिया समेत 6 लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज कराया था। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग की थी।

 

Rhea के Mobile से Leak हुआ Sushant का Video, हंसते-हंसते बदल गए एक्टर के एक्सप्रेशन

"

Share this article
click me!