
RSS Chief Mohan Bhagwat in Bhumi Pujan of Dharmveer Anand Dighe Cancer Hospital: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि कोविड काल में जब विदेशों में लोग परेशान होकर टूट रहे थे तो भारतीय समाज उठ खड़ा हो रहा था। दुनिया के देशों में लूट मची थी और भारत का हर वर्ग तरक्की कर रहा था। वह सामान्य व्यक्ति हो या डॉक्टर्स या हास्पिटल स्टॉफ, सामाजिक संगठन या धनवान। हर कोई ग्रोथ कर रहा था।
भागवत रविवार को थाने के धर्मवीर आनंद दीघे कैंसर हास्पिटल एवं त्रिमंदिर संकूल का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। कोरोना जैसी महामारी में दुनिया टूट रही थी, लूट मची थी लेकिन भारतीय समाज उठ खड़ा हो रहा था। वह विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा था। जनरल सोसाइटी, डॉक्टर्स, हास्पिटल स्टॉफ, सामाजिक संस्थाएं, धनाढ्य लोग ग्रोथ कर रहे थे।
कोरोना रूपी दानव के खिलाफ एकजुटता दिखाकर भारतीय समाज ने दुनिया को दिखाया
संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) ने कहा कि कोरोना रूपी दानव जब पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा था तो भारत के आम आदमी को यह यकीन था कि वह इस लड़ाई में अकेला नहीं है। हम सब मिलकर एकसाथ कोरोना को हराने में सफल रहे। आम आदमी को यकीन था कि इस लड़ाई में वह अकेला नहीं है, न परेशान होने की जरूरत है, कोई है जो उसके साथ मजबूती से खड़ा है।
आजादी के 100 साल पूरा होने के बाद भारत सबसे टॉप पर होगा
आरएसएस चीफ ने कहा कि हम सदियों से पिछड़े और दबाए गए देशों में शामिल रहे। लेकिन आजादी के 75 साल बीतने पर हम दुनिया के ताकतवर देशों के समकक्ष पहुंच चुके हैं। देश का हर एक व्यक्ति चाहता है कि आजादी के 100 साल पूरा होने पर भारत विश्व के सबसे टॉप पर हो। इस देश का हर व्यक्ति कड़ी मेहनत कर रहा कि भारत दुनिया के शीर्ष पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें:
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.