कीव में युद्ध के दौरान गोली लगने से घायल हरजोत सिंह सोमवार को आएंगे भारत, गुम हो गया था पासपोर्ट

Published : Mar 06, 2022, 07:51 PM ISTUpdated : Mar 06, 2022, 07:55 PM IST
कीव में युद्ध के दौरान गोली लगने से घायल हरजोत सिंह सोमवार को आएंगे भारत, गुम हो गया था पासपोर्ट

सार

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कीव में युद्ध के दौरान घायल हुए हरजोत सिंह कल हमारे साथ भारत पहुंच रहे हैं। अफरातफरी में इनका पासपोर्ट भी गुम गया था। 

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग (Russia Ukraine War) के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे हरजोत सिंह घायल हो गए थे। उन्हें गोली लग गई थी। अस्पताल के बेड पर पड़े हरजोत ने भारत सरकार से बचाने की गुहार लगाई थी। पासपोर्ट गुम होने के चलते उनकी परेशानी बढ़ गई थी। अब राहत भरी खबर आई है कि वह सोमवार को भारत आने वाले हैं। 

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हरजोत सिंह कल हमारे साथ भारत पहुंच रहे हैं। वीके सिंह ने ट्वीट किया, "हरजोत सिंह वह भारतीय हैं जिन्हें कीव में युद्ध के दौरान गोली लग गई थी। अफरातफरी में इनका पासपोर्ट भी गुम गया था। सहर्ष सूचित कर रहा हूं कि हरजोत कल भारत हमारे साथ पहुंच रहे हैं। आशा है घर के खाने और देखभाल के साथ शीघ्र स्वास्थ्यवर्धन होगा।"

 

यह भी पढ़ें-  युद्ध के बीच यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्र को लगीं कई गोलियां, इंडियन एंबेसी से 20 मिनट दूरी पर मांग रहा मदद

दूतावास से मांगी थी मदद
बता दें कि पंजाब के हरजोत सिंह कार से यूक्रेन के वेस्टर्न बॉर्डर की तरफ जा रहे थे ताकि भारत वापसी कर सके। इसी दौरान ल्वीव सिटी के रास्ते में उन्हें गोली लग गई थी। स्थानीय लोगों ने एक एंबुलेंस की मदद से उन्हें कीव सिटी के अस्पताल में भर्ती करवाया था। हरजोत को कई गोलियां लगी थी। उनके कंधे और सीने में गोली लगी थी और पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। हरजोत ने वीडियो पोस्ट कर भारतीय दूतावास से मदद मांगी थी। उन्होंने कहा था कि वह भारतीय दूतावास से 20 मिनट की दूरी पर हैं। यहां से बाहर निकलने में मदद की जाए।

यह भी पढ़ें-  'हम 800 लोग थे, ना पीने को पानी था और ना रोटी'... पोलैंड से एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Agniveer Recruitment 2026: वैकेंसी 25,000+, सैलरी Rs.30,000-जानिए पूरा अप्लाई प्रॉसेस
South Block को अलविदा, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार! जानिए वो 7 खासियतें जो इसे बनाती हैं खास