उत्तर प्रदेश से लौटते ही PM Modi ने शुरू की यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक

Published : Feb 27, 2022, 07:25 PM ISTUpdated : Feb 27, 2022, 08:22 PM IST
उत्तर प्रदेश से लौटते ही PM Modi ने शुरू की यूक्रेन संकट पर उच्च स्तरीय बैठक

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यूक्रेन संकट (Russia Ukraine war) पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश गए थे। पीएम के यूपी से लौटने के तुरंत बाद यह बैठक हो रही है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) यूक्रेन संकट (Russia Ukraine war) पर उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। प्रधानमंत्री रविवार को विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश गए थे। पीएम के यूपी से लौटने के तुरंत बाद यह बैठक हो रही है।

इससे पहले 24 फरवरी को नरेंद्र मोदी ने रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए जाने के बाद की स्थिति पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी की बैठक की थी। बैठक के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों और छात्रों को निकालने पर चर्चा हुई थी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारतीय लोगों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। 

यह भी पढ़ें- UP Chunav 2022: काशी में PM मोदी की ललकार, कहा- सपा सरकार में आतंकवादी बेखौफ थे, मंदिर में होते थे धमाके

मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की थी बात
नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में जारी संघर्ष के चलते जानमाल को हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया था। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। 

नरेंद्र मोदी ने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत की वापसी के लिए अपने आह्वान को दोहराया था। उन्होंने शांति प्रयासों में किसी भी तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की थी। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी ने जेलेंस्की को यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी अवगत कराया था। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से और सुरक्षित रूप से निकालने के लिए यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सुविधा दिए जाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- खारकीव पर फिर से यूक्रेन का कब्जा, रूसी सैनिक भागे, इजराइल ने की मध्यस्थता की पेशकश

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत