
नई दिल्ली. फ्रांस में राफेल की शस्त्र पूजा पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने सवाल उठाए हैं। संदीप ने कहा, "दशहरा एक त्योहार है, जिसे हम सभी मनाते हैं, लेकिन आप इसे आने वाले एयरक्राफ्ट से क्यों जोड़ रहे हैं। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऊं लिखकर नारियल चढ़ाया और राफेल के पहियों के नीचे नींबू रखकर शस्त्र पूजा की थी।
"राफेल को रक्षा मंत्री ने क्यो रिसीव किया"
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि राफेल को रक्षा मंत्री ने क्यों रिसीव किया। यह काम वायुसेना ही कर सकती थी। उन्होंने राफेल की पूजा पर कहा, विजयादशमी और राफेल की जोड़ी मैच नहीं खाती है। इस सरकार ने काम करने के साथ नाटक ज्यादा किया जाता है।
फ्रांसिसी विमान से मेरिगनेक पहुंचे थे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांसिसी वायुसेना के विमान से मेरिगनेक पहुंचे थे। यहां दसौल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने कहा, "यह समारोह वास्तव में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। यह समारोह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की गहराई को दर्शाता है। राजनाथ सिंह ने बताया कि राफेल एक फ्रांसीसी शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ है "हवा का झोंका"। मुझे यकीन है कि यह अपने नाम पर जीवित रहेगा। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.