
सांगली. SANGLI Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 महाराष्ट्र की सांगली सीट पर ना तो बीजपी और ना ही शिवसेना-कांग्रेस को जीत मिली है। यहां से एक निदर्लीय उम्मीदवार विशाल (दादा) प्रकाशबापू पाटिल शानदार जीत दर्ज की है। पाटिल ने बीजेपी के संजय काका पाटिल बड़े अंतर से हराया।
विशाल पालिट को 571666 वोट मिले जबकि बीजेपी के पाटिल को 471613 ही मिल सके। यानि वह 100053 वोटों से यह चुनाव हार गए। वहीं तीसरे नंबर पर शिवसेना (UBT) गुट के चंद्रहार पाटिल (Chandrahar Subhash Patil) रहे
सांगली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...
- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के संजयकाका पाटिल ने जीत दर्ज की थी। उनपर एक केस दर्ज था।
- 10वीं पास संजयकाका ने अपनी संपत्ति 19.11 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 2.33 करोड़ रुपए कर्ज था।
- 2014 के लोकसभा चुनाव में भी संजयकाका ने सांगली सीट अपने नाम किया था।
- संजयकाका ने 2014 में अपनी संपत्ति 10.87 करोड़ बताई थी। उनपर 1.91 करोड़ रुपए कर्ज था।
- 2009 में कांग्रेस के प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल ने सांगली सीट को जीता था। उनके खिलाफ 1 केस दर्ज था।
- प्रतीक ने अपनी संपत्ति 2.21 करोड़ रुपए से अधिक बताई थी। उनपर 13.58 लाख रुपए कर्ज था।
- 2004 के चुनाव में कांग्रेस के पाटिल प्रकाशबापू वसंतदादा को जीत मिली थी। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।
- ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले पाटिल प्रकाशबापू के पास 3.56 करोड़ की संपत्ति थी। वह कर्जदार नहीं थे।
नोटः सांगली लोकसभा चुनाव 2019 में 1809109 मतदाता थे, जबकि 2014 में यहां पर कुल वोटर की संख्या 1649107 थी। 2019 के चुनाव में सांगली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय काका पाटिल को जीत का आर्शीवाद दिया था। 508995 वोट पाकर काका ने स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार विशाल प्रकाशबापू पाटिल को हराया था। विशाल प्रकाश को 344643 वोट मिला था। वहीं, 2014 में सांगली सीट पर बीजेपी का कमल खिला था। संजय काका पाटिल ने 611563 वोट पाकर कांग्रेस के उम्मीदवार पाटिल प्रतीक प्रकाश बापू को हराया था। प्रतीक को कुल 372271 वोट मिला था।
पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.