सारण लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, भाजपा के राजीव प्रताप रूडी 13661 वोटों से जीते, रोहिणी आचार्य की हार

Published : Jun 04, 2024, 04:46 AM ISTUpdated : Jun 04, 2024, 11:48 PM IST
SARAN Lok Sabha Election Result 2024

सार

SARAN Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 में बिहार की सारण सीट पर भाजपा के राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) जीत गये हैं, जबकि आरजेडी से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य हार गई हैं।

SARAN Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए बिहार की सारण सीट पर भाजपा के राजीव प्रताप रूडी (Rajiv Pratap Rudy) को जीत मिली है। राजीव प्रताप रूडी को 471752 वोट मिले। आरजेडी से लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) को 458091 वोट मिले। इंडिपेंडेंट कैंडिडेट लक्ष्मण राव यादव को 22043 वोट मिले।

सारण लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के राजीव प्रताप रूडी को सारण में जीत मिली थी।

- पोस्ट ग्रेजुएट तक पढ़ने वाले राजीव प्रताप के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। 2019 में उन्होंने अपनी संपत्ति 8.07 करोड़ रुपए की बताई थी।

- 2014 में भी राजीव प्रताप ने यह सीट जीती थी। उस समय उनके खिलाफ एक केस दर्ज था।

- 2014 में राजीव प्रताप ने अपनी संपत्ति 6.25 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 10.08 लाख रुपए कर्ज था।

- सारण को पहले छपरा लोकसभा सीट कहा जाता था। 2009 के चुनाव यहां राजद प्रमुख लालू यादव को जीत मिली थी।

- 2004 के चुनाव में लालू यादव ने सारण सीट जीता था। उन्होंने भाजपा के राजीव प्रताप रूडी को हराया था।

- सारण में पहले लालू यादव की मजबूत स्थिति थी। 1977 से वह कई बार इस सीट से सांसद चुने गए।

- 2014 में राजीव प्रताप ने लालू यादव की पत्नी रावड़ी देवी को हराया था। इसबार उनका सामना लालू की बेटी से है।

नोटः सारण लोकसभा चुनाव 2019 में यहां पर 1667253 मतदाता थे, जबकि 2014 में वोटर्स का आंकड़ा कुल 1538740 था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी को जनता ने 2019 के चुनाव में 499986 वोट देकर सांसद बनाया था। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार चंद्रिका राय को 361575 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव सारण सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी सांसद बने थे। 355120 वोट पाकर उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार राबड़ी देवी को 40948 वोटों से हराया था। राबड़ी देवी को कुल 314172 वोट मिला था।

ये भी पढ़ें

पढ़ें लोकसभा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का हर अपडेट

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?