राज्यपाल मलिक ने राहुल की मांग ठुकराई, कहा- विपक्षी नेताओं के दौरे से समस्याएं और बढ़ेंगी

Published : Aug 13, 2019, 06:50 PM IST
राज्यपाल मलिक ने राहुल की मांग ठुकराई, कहा- विपक्षी नेताओं के दौरे से समस्याएं और बढ़ेंगी

सार

जम्म-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को घाटी का दौरा करने की इजाजत मांगी थी।

श्रीनगर. जम्म-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को घाटी का दौरा करने की इजाजत मांगी थी। जम्म-कश्मीर राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विपक्षी पार्टी के नेताओं के दौरे से समस्याएं बढ़ेंगी। इससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले राहुल ने आरोप लगाया था कि घाटी से हिंसक घटनाओं की खबरें आ रही हैं। पीएम मोदी को इस मामले को पारदर्शिता और शांति से देखना चाहिए। इस पर राज्यपाल ने कहा था, ''मैंने राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर आने के लिए आमंत्रण दिया है। मैं उनके लिए एयरक्राफ्ट भेजूंगा ताकि वे कश्मीर आकर यहां के जमीनी हालात देख सकें।

राहुल ने दिया जवाब
राहुल ने ट्वीट किया था, मैं विपक्षी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख आने के आपके निमंत्रण को स्वीकार करता हूं। हमें एयरक्राफ्ट की जरूरत नहीं है। बस हमें वहां जनता, विपक्षी नेताओं और हमारे जवानों से मिलने की आजादी दीजिए।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Top 10 News: RBI से EMI पर संकट? भूकंप से दहला NCR, इजरायल में क्यों बढ़ा हाई अलर्ट?
कैबिनेट के 10 बड़े फैसले: SME के लिए ₹10,000 करोड़, PM मोदी के 25 साल पर क्या कहा?