इस साल कब से शुरू होगा सावन का महीना? जानिए कब पड़ेगा पहला सोमवार?

Published : Jun 02, 2025, 11:41 PM IST
Sawan Somvar 2025

सार

Sawan Somvar 2025: सावन का पवित्र महीना 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा, जिसमें चार सोमवार पड़ेंगे। शिव भक्तों के लिए यह महीना विशेष महत्व रखता है और मनोकामना पूर्ति का समय माना जाता है।

Sawan Somvar 2025: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे बहुत पवित्र माना जाता है। बारिश की शुरुआत के साथ ही यह महीना शुरू होता है जिसे शिव भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने भगवान शिव अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं।

कब शुरू होगा सावन का महीना?

सावन के हर सोमवार को लोग व्रत रखते हैं, मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और बेलपत्र, दूध, दही आदि से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे, जिन पर भक्त विशेष पूजा और व्रत करेंगे। शिव पुराण में भी सावन के महत्व को बहुत खास बताया गया है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर हत्याकांड: तेजस्वी यादव का बिहार सरकार पर करारा वार, कानून-व्यवस्था को बताया फेल

क्यों खास है सावन का महीना?

सावन के सोमवार का हिंदू धर्म में बहुत खास महत्व होता है। यह महीना भगवान शिव को खुश करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। पूरे साल इंतजार करने के बाद शिव भक्त सावन के सोमवार को व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और भगवान शिव से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं।

ऐसी मान्यता है कि अगर कुंवारे लड़के और लड़कियां सावन के सोमवार को सच्चे मन से व्रत रखें, तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है और उनका जीवन खुशहाल होता है। इसके अलावा, सावन के महीने में शमी के पेड़ की पूजा और भगवान शिव को जल अर्पित करने से आर्थिक समस्याएं भी दूर होती हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Meta को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई तगड़ी फटकार, कहा- नियम मानो वरना भारत छोड़ो
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले