जबर्दस्त GST Collection को केंद्रीय मंत्री ने बताया एक अचीवमेंट; वैक्सीनेशन ने कठिन दौर से देश को बाहर निकाला

अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection October) 1,30,127 करोड़ रुपए होने को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर(Rajeev Chandrasekhar) ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

Amitabh Budholiya | Published : Nov 2, 2021 3:41 AM IST / Updated: Nov 02 2021, 09:14 AM IST

नई दिल्ली. GST लागू होने के बाद दूसरी बार अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection October) सबसे अधिक हुआ है। ये लगातार चौथा महीना है, जब जीएसटी संग्रह 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। इसे लेकर केंद्रीय केंद्रीय उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री(Union Minister of State for Entrepreneurship, Skill Development, Electronics & Technology) राजीव चंद्रशेखर(Rajeev Chandrasekhar) ने एक बड़ी उपलब्धि बताया है। बता दें कि वित्त वर्ष 2021-2022 की शुरुआत में कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से इकोनॉमी डाउन हुई थी। लेकिन इसके बावजूद सही प्रयासों से इकोनॉमी में तेजी से सुधार हो रहा है।

 https://t.co/43rnbfFU0y

यह भी पढ़ें-पेंशनधारियों को बड़ी राहत, वीडियो कॉल से दे सकते हैं जीवन प्रमाणपत्र, SBI ने शुरू की नई सुविधा, देखें प्रोसेस

केंद्रीय मंत्री ने किया tweet
राजीव चंद्रशेखर ने एक tweet करके कहा कि वैक्सीनेशन के प्रयासों(Vaccination effort) के बाद यह एक मजबूत आर्थिक(strong Economic) अगली सबसे प्रेरणादायक उपलब्धि( inspirational achievement) है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक कठिन समय यानी पहले चरण के जरूरी लॉकडाउन( lockdown Q1/2020) के बाद जब अक्टूबर, 21 में भी चीजें मुश्किल लग रही थीं, निवेश और विकास(investments and growth) में वृद्धि हुई। इसके लिए सभी सक्षम लीडरशिप का शुक्रिया। केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद बोला।

यह भी पढ़ें-Diwli 2021 : धनतेरस से पहले घटे गोल्ड के दाम, 10 ग्राम के लिए चुकाएं बस इतनी कीमत, ऐसे परखें सोने की शुद्धता

दिवाली से पहले भरा सरकार का खजाना
दिवाली के पहले केंद्र सरकार का खजाना भर गया है। भारत में GST लागू होने के बाद अक्टूबर-2021 में दूसरी बार सबसे ज्यादा GST कलेक्शन हुआ है। इससे पहले अप्रैल-2021 में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 1.41 लाख करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ था। अक्टूबर-2021 में जीएसटी कलेक्शन (GST Collection October) 1,30,127 करोड़ रुपये हुआ है।

यह भी पढ़ें-ट्रेनों का टाइम टेबिल समेत आज से बदल गए कई नियम, नवंबर में निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका

राज्यों का कुल राजस्व भी बढ़ा
सरकार ने  IGST से ₹ ​​27,310 करोड़ CGST और ₹ 22,394 करोड़ SGST को कलेक्शन किया  है। अक्टूबर 2021 के महीने में रेगुलर कलेक्शन के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए ₹51171 करोड़ और एसजीएसटी के लिए ₹52,815 करोड़ है। मोदी सरकार के लिए जीएसटी कलेक्शन (GST Collection)  को लेकर बड़ी राहत मिली है। बता दें कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है । वहीं सरकार को कई बड़ी परियोजनाओं के लिए धन की आवश्यकता है। क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

Read more Articles on
Share this article
click me!