Seema Haider और सचीन के रिश्ते में आई दरार? कैमरे के सामने रोते हुए कही ये बात

Published : Feb 26, 2025, 02:40 PM IST
seema haider

सार

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर ने एक भावुक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रोती हुई नजर आ रही हैं।

Seema Haider Viral Video: सीमा हैदर और सचिन मीणा सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। पाकिस्तान से भारत आने के बाद सीमा हैदर को काफी पॉपुलैरिटी मिली, और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनके कंटेंट को खूब पसंद करते हैं। सीमा हैदर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि सीमा और सचीन के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।

सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर रोते हुए शेयर किया वीडियो

हाल ही में, सीमा हैदर का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी परेशान और भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो बनाते-बनाते वह अचानक से रोने लगती हैं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं और वह कहती हैं, "मतलब इंसानियत नहीं बची है। ये देखकर अफसोस होता है। क्या सोचकर आए थे और क्या मिल रहा है। ये सोचकर बहुत दुख होता है। तकलीफ इस चीज की है कि एक हद होती है।"

 

 

सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं सीमा

सीमा हैदर अक्सर पति सचिन संग वीडियो शेयर करती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अकेले भावुक वीडियो बनाया। इसके कारण लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के बीच कोई परेशानी तो नहीं। हालांकि, सीमा पहले भी कह चुकी हैं कि वह भारत आकर खुश हैं। हाल ही में उन्होंने फैंस को बताया कि वह सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं। इससे पहले उनके चार बच्चे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सीमा हैदर ने ऐसा इमोशनल वीडियो शेयर किया हो। वह पहले भी कई बार इसी तरह के पोस्ट कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में आती थीं एयरलाइन की लड़कियां, छलकता था जाम, किसके लिए CM और LG तक चुप रहे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

UGC के नए नियम पर क्यों मचा है घमासान? आसान भाषा में समझें पूरा विवाद
India-European Trade Deal: कार, वाइन, पास्ता, इंडिया-EU डील में क्या-क्या सस्ता?