चोर उचक्का नहीं मेरा बेटा, जल्द सामने आएगा...शरजील की मां ने कहा, किया जा रहा है परेशान

Published : Jan 27, 2020, 06:21 PM IST
चोर उचक्का नहीं मेरा बेटा, जल्द सामने आएगा...शरजील की मां ने कहा, किया जा रहा है परेशान

सार

जेएनयू छात्र शरजील इमाम की तलाश में पुलिस बिहार पहुंच गई। इस बीच शरजील की मां का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कोई चोर उचक्का नहीं है। उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है।  शरजील का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। 

नई दिल्ली. जेएनयू छात्र शरजील इमाम की तलाश में पुलिस बिहार पहुंच गई। इस बीच शरजील की मां का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कोई चोर उचक्का नहीं है। उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। बता दें कि शरजील का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने बिहार के जहानाबाद जिले में स्थित उसके पैतृक आवास पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिले।

'मेरा बेटा फरार नहीं है, वह जल्द सामने आएगा'
शरजील की मां अफशां परवीन ने कहा, उनके बेटे के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। वह केवल एनआरसी का विरोध कर रहा था। कई दिनों से उनके बेटे से बातचीत नहीं हो पा रही है। लेकिन वह चोर उचक्का नहीं है। वह फरार नहीं है, जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मुझे कानून पर भरोसा है। उन्हें न्याय मिलेगा। 

शरजील ने क्या कहा था?
दरअसल भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने शरजील का वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में शरजील कह रहा है, असम और इंडिया कटकर अलग हो जाए, तभी वह हमारी बात सुनेंगे। असम में मुसलमानों का क्या हाल है। आपको पता है क्या? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुसलमान डिटेंशन कैंप में डाले जा रहे हैं। 6-8 महीनों में पता चलेगा कि सारे बंगालियों को मार दिया गया वहां। अगर हमें असम की मदद करनी है तो हमें असम का रास्ता बंद करना होगा।

IIT से की है पढ़ाई, फिर JNU में लिया दाखिला
शरजील बिहार के जहानाबाद का रहने वाला है। इसने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद कुछ दिनों तक वहां पढ़ाया भी, और फिर बाद में बेंगलुरु के एक सॉफ्टबेयर कंपनी में काम भी किया। 2013 में JNU में लिया दाखिला- शरजील 2013 में जेएनयू आ गए। यहां आधुनिक इतिहास में मास्टर्स करने के लिए दाखिला लिया। इसके बाद यहीं से एमफिल और पीएचडी भी किया।

PREV

Recommended Stories

PM Modi in Jordan: आतंकवाद के खिलाफ भारत-जॉर्डन का नजरिया एक जैसा- मोदी
दिल्ली: नर्सरी से 5वीं तक की क्लासें ऑनलाइन, हवा की खराब क्वालिटी को देखते हुए बड़ा फैसला