फिर बदले थरूर के स्वर, कहा- प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान होना चाहिए

Published : Sep 22, 2019, 03:22 PM ISTUpdated : Sep 22, 2019, 03:46 PM IST
फिर बदले थरूर के स्वर, कहा- प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान होना चाहिए

सार

 मोदी सरकार के प्रमुख आलोचक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे जब विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनका सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, जब वे देश में हों तो लोगों को उनसे सवाल पूछने का अधिकार है। 

पुणे.  मोदी सरकार के प्रमुख आलोचकों में से एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वे जब विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनका सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, जब वे देश में हों तो लोगों को उनसे सवाल पूछने का अधिकार है। 

भाषा को लेकर जारी विवाद के बीच केरल से सांसद थरूर ने कहा कि वे तीन भाषाओं के फॉर्मूले पर सहमत हैं। थरूर पुणे में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। 

देश में हमें पीएम से सवाल पूछने का अधिकार
थरूर ने कहा,  पीएम मोदी जब विदेशी दौरों पर होते हैं, तो वे सम्मान के हकदार हैं, क्योंकि वे उस वक्त भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं। लेकिन देश में हमें उनसे सवाल पूछने का अधिकार है। 

हिंदी, हिंदुत्व और हिंदुस्तान वाला विचार खतरनाक
थरूर ने कहा, भाजपा का हिंदी, हिंदुत्व और हिंदुस्तान वाला विचार देश के लिए खतरनाक है। लेकिन तीन भाषाओं के फॉर्मूले को लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। हिंदी को देशभर में कॉमन भाषा वाले बयान पर विवाद के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वे खुद गैर-हिंदी राज्य से आते हैं, उन्होंने किसी भी भाषा के ऊपर हिंदी को थोपने की बात नहीं कही। लेकिन वे हिंदी को देश की दूसरी भाषा बनाने की वकालत करते हैं। 

भाजपा का हिंदुत्व सिर्फ राजनीतिक विचार
मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर भी थरूर ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर लोगों की हत्या करना हिंदू धर्म और भगवान राम का अपमान है। भाजपा का हिंदुत्व राजनीतिक विचार है, इसका वास्तिवक हिंदुत्व से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने शासन में हर समुदाय के लोगों को जगह दी थी। साथ ही उन्होंने सभी को एक-दूसरे की इज्जत करना भी बताया था।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Ranchi Air Ambulance Crash Video: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, एक मौत
Terror Module: भारत को दहलाने की साजिश रच रहे थे आतंकी, इन 2 राज्यों से 8 संदिग्ध गिरफ्तार