मुंबई से 3000 किमी की गांधी शांति यात्रा, यशवंत सिन्हा बोले, गांधी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे

Published : Jan 09, 2020, 11:21 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:38 AM IST
मुंबई से 3000 किमी की गांधी शांति यात्रा, यशवंत सिन्हा बोले, गांधी की दोबारा हत्या नहीं होने देंगे

सार

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की गांधी शांति यात्रा की शुरुआत हो गई है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा शुरू होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगा। 

मुंबई. नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा की गांधी शांति यात्रा की शुरुआत हो गई है। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर एनसीपी चीफ शरद पवार पहुंच गए हैं। उनके साथ नवाब मलिक, प्रकाश आंबेडकर और पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद हैं। 

मोदी सरकार पर हमला

इस दौरान यशवंत सिन्हा ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में महत्मा गांधी की हत्या दोबारा नहीं होने देंगे और ना ही देश का बंटवारा होने देंगे। सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से संशोधित नागरिकता कानून को निरस्त करने की मांग के साथ ही कहा कि जेएनयू प्रकरण मामले में न्यायिक जांच की जाए। पिछले दिनों दर्जनों नकाबपोश अराजक तत्वों ने जेएनयू में घुसकर छात्रों के साथ बुरी तरह मारपीट की। इसमें जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष के सिर में भी काफी चोटें आईं।

दिल्ली पहुंचेगी यात्रा 

मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से यात्रा शुरू होकर कई राज्यों से होते हुए दिल्ली पहुंचकर समाप्त होगा। गांधी शांति यात्रा के दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में घोषणा करे कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर नहीं कराई जाएगी। यात्रा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा से होकर 30 जनवरी को दिल्ली के राजघाट पर खत्म होगी।

पूरा देश कश्मीर बन गया हैः सिन्हा 

बीजेपी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने अभी हाल में नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला किया था। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा था कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों जैसा बनाने का दावा किया था, लेकिन हालात ऐसे बन गए हैं कि अब पूरा देश ही कश्मीर बन गया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

BRICS Summit 2026: 60 सेकंड में कैंसर जांच और रेयर-अर्थ-फ्री EV! भारत के 37 स्टार्टअप्स का धमाका
BRICS Summit 2026: दोस्त, दुश्मन और ट्रंप फैक्टर, क्या भारत साध पाएगा कूटनीति का सबसे बड़ा संतुलन?