उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री ना बनने पर समर्थक ने की आत्महत्या की कोशिश

Published : Nov 24, 2019, 05:56 PM IST
उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री ना बनने पर समर्थक ने की आत्महत्या की कोशिश

सार

महाराष्ट्र में शनिवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ। यहां शनिवार सुबह आनन फानन में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

मुंबई. महाराष्ट्र में शनिवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ। यहां शनिवार सुबह आनन फानन में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। हालांकि, इस घटनाक्रम ने सभी को चौका दिया। क्यों कि एक दिन पहले तक सभी उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनता मान रहे थे।

इस घटनाक्रम से शिवसेना के समर्थकों को भी झटका लगा है। हालांकि, एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस ने फिर से एक बार सरकार बनाने का दावा किया है। लेकिन यावतमल में शिवसेना के एक समर्थक ने शनिवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया।

भाजपा सरकार बनने से दुखी था
शख्स का नाम रमेश बालू बताया जा रहा है। वह वाशिम जिले का रहने वाला है। राज्य में भाजपा की सरकार बनने की खबर सुनने के बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, उसे बचा लिया गया। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?