उद्धव ठाकरे की पत्नी को 'राबड़ी देवी' लिखने पर महाराष्ट्र भाजपा आईटी सेल के प्रभारी गिरफ्तार, ट्रोल हुई शिवसेना

भाजपा नेता ने रश्मि ठाकरे का एक फोटो ट्वीट कर उन्हें राबड़ी देवी लिखा था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई पर लोगों का कहना है कि महाराष्ट्र में आदित्य ठाकरे मंच से अभिव्यक्ति की आजादी पर भाषण देते हैं, लेकिन इस गिरफ्तारी से यहां बोलने की आजादी की पोल खुल गई है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2022 1:25 PM IST / Updated: Jan 06 2022, 07:37 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा के महाराष्ट्र सोशल मीडिया प्रभारी जितेन गजरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर सेल ने जवाब दाखिल करने के लिए जितेन गजरिया को बुलाया और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 
दरअसल, गजारिया ने रश्मि का एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा था - मराठी राबड़ी देवी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर गजारिया को नोटिस जारी किया था। रश्मि ठाकरे के साथ ही गजारिया ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट भी किया था। 

सोशल मीडिया पर लोग जता रहे आपत्ति 
गजारिया की गिरफ्तारी का मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से उछल रहा है। लोगों का कहना है कि शिवसेना हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले मुनव्वर फारूकी का शो करवाती है। आदित्य ठाकरे मंच पर मीडिया के सामने अभिव्यक्ति की आजादी पर भाषण देते हैं। एक ट्वीट को लेकर जितेन गजारिया की गिरफ्तारी बताती है कि महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की कितनी आजादी है। 

 

एक यूजर ने कहा- राबड़ी देवी घृणा या अपमान का मुद्दा कैसे हो गईं। वे बिहार की सीएम रही हैं। एक अन्य ने लिखा - दरअसल वो इसलिए नाराज हो गईं, क्योंकि वह चाहती थीं कि उनकी तुलना स्वरा भास्कर के साथ हो। एक अन्य यूजर ने कहा- आदित्य ठाकरे- सबसे अच्छे राज्य से नियंत्रण मत खो। मेरे साथ ही बहुत सारे लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें हैं। अपनी रीढ़ दिखाओ। आप हिंदू हृदय सम्राट के पौत्र हैं। 

 

गजारिया के वकील बोले - पावर का दुरुपयोग कर रही शिवसेना
गजारिया के वकीलों ने उनके ट्वीट का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने शिवसेना पर पावर का दुरुपयोग करने और पुलिस पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया। गजारिया का कहना है कि सरकार आज है, कल नहीं। गजरिया के वकीलों ने शिवसेना को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कल हमारी सरकार आती है तो हम कानून के दायरे में कार्रवाई करना भी जानते हैं।

यह भी पढ़ें
Pm Security Breach : पूर्व IPS अफसरों का राष्ट्रपति को पत्र, कहा- पंजाब सरकार की मिलीभगत से हुई शर्मनाक घटना
पंजाब में कोरोना विस्फोट: इटली से अमृतसर आई चार्टर्ड फ्लाइट में 125 यात्री संक्रमित, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Share this article
click me!