कांग्रेस का हल्ला बोल: PHOTO में देखें कैसे प्रियंका गांधी ने गुस्से में लेडी पुलिस का हाथ पकड़कर मरोड़ा

महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर  शुक्रवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई है। इसमें वे नाराजगी में दिल्ली पुलिस की एक लेडी आफिसर का हाथ पकड़कर उसे मरोड़ते दिखाई दे रही हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Aug 5, 2022 9:12 AM IST / Updated: Aug 05 2022, 03:55 PM IST

नई दिल्ली. केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने देशव्यापी प्रदर्शन किया। दिल्ली में प्रियंका गांधी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई है। इसमें वे नाराजगी में दिल्ली पुलिस की एक लेडी आफिसर का हाथ पकड़कर उसे मरोड़ते दिखाई दे रही हैं। 

pic.twitter.com/27vrDXsOLs

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई प्रियंका
प्रियंका गांधी की लेडी पुलिस का हाथ मरोड़ने की तस्वीर भाजपा के नेशनल प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने भी tweet करते हुए लिखा-Shocking, देखिए दिल्ली पुलिस की एक महिला अफसर का हाथ कितनी बेरहमी से घुमा रही हैं प्रियंका जी! पहले कांग्रेस के लोग अधिकारियों पर थूक भी चुके हैं, उनके कॉलर पकड़ चुके हैं और उनके साथ मारपीट भी कर चुके हैं!

इसमें दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने पुलिसवालों पर थूका था। इस मामले को लेकर कांग्रेस की खूब फजीहत हुई थी।

यह मामला जून में सामने आया था, जब नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) प्रवर्तन निदेशालय (ED) की राहुल गांधी से लगातार हो रही पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी ने देशभर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान हैदराबाद में कांग्रेस पार्टी के "चलो राज भवन" अभियान के तहत प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी (Congress leader Renuka Choudhary)  ने एक पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़ लिया था। आगे देखें शुक्रवार को हुए प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें...

इससे पहले राहुल गंधी ने प्रेस कान्फ्रेंस की थी
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस(National Herald money laundering case) में घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को महंगाई, बेरोजगारी और GST के मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए। साथ ही कहा कि 8 साल में लोकतंत्र बर्बाद कर दिया। राहुल गांधी की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में हुई है, जब पिछले दो दिनों से प्रवर्तन निदेशालय(ED) नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में छापा मार रहा था। इसी बीच कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया था। विरोध स्वरूव सोनिया, राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। उन्होंने खूब नारेबाजी की।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और आवश्यक वस्तुओं पर लगाए गए जीएसटी के मुद्दों पर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ शुक्रवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजधानी रायपुर में अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। केंद्र पर निशाना साधते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और बढ़ती कीमतों का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले से पैक अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के केंद्र के कदम ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। (नीचे दिल्ली में हुए प्रदर्शन की एक तस्वीर)

यह भी पढ़ें
महंगाई पर राहुल गांधी का हल्ला बोल-8 साल में लोकतंत्र बर्बाद किया, भाजपा का रिप्लाई-जनता ने आपको रिजेक्ट किया
काले कपड़े पहन कांग्रेसी नेताओं ने महंगाई के खिलाफ किया 'हल्ला बोल', राहुल और प्रियंका ने की अगुआई

 

Read more Articles on
Share this article
click me!