KGF वाले कोलार की रहने वाली एक छात्रा का कॉलेज में ही मर्डर, रिश्ते का भाई करने लगा था Love

Published : Jan 03, 2023, 10:43 AM ISTUpdated : Jan 03, 2023, 10:48 AM IST
KGF वाले कोलार की रहने वाली एक छात्रा का कॉलेज में ही मर्डर, रिश्ते का भाई करने लगा था Love

सार

बेंगलुरू के एक कॉलेज में सोमवार(2 जनवरी) को 19 साल की एक बीटेक छात्रा की उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव(love proposal) ठुकराने पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने लड़की पर हमला करने के बाद खुद के सीने में चाकू घोंप कर जान देने की कोशिश की।

बेंगलुरू(Bengaluru). यहां के एक कॉलेज में सोमवार(2 जनवरी) को 19 साल की एक बीटेक छात्रा की उसके दूर के रिश्तेदार ने कथित तौर पर प्रेम प्रस्ताव(love proposal) ठुकराने पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि हमलावर ने लड़की पर हमला करने के बाद खुद के सीने में चाकू घोंप कर जान देने की कोशिश की। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़के की हालत गंभीर है। पढ़िए One Side Love की खूनी कहानी...


1. पीड़िता की पहचान लायस्मिथा(Layasmitha) के रूप में हुई है। वह राजनुकुंटे पुलिस सीमा में स्थित प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी कॉलेज में इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी की पहचान नृपतुंगा विश्वविद्यालय में बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र पवन कल्याण के रूप में हुई है।

2.यह घटना दोपहर करीब 1 बजे प्रेसीडेंसी कॉलेज कैम्पस में ही हुई। कल्याण लायस्मिथा से मिलने आया था। कल्याण चाकू लेकर गया था। उसने खुद के सीने में छुरा घोंपने से पहले अचानक से लायस्मिथा पर कई बार वार किए।

3. लड़की की चीख-पुकार और वहां मची अपरा-तफरी देखकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि लायस्मिथा को मृत लाया गया था। कल्याण का इलाज चल रहा है।

4. लायस्मिथा बेंगलुरु से 97 किलोमीटर दूर कोलार जिले के मुलबगल तालुक की रहने वाली थी। बता दें कि ये वही कोलार है, जो यश अभिनीत और प्रशांत नील द्वार डायरेक्टर फिल्म  'KGF' के कारण चर्चित है। यहां गोल्ड माइन हैं।

5. पुलिस के अनुसार, लड़की ने एक महीने पहले बीटेक में दाखिला लिया था और अपने कॉलेज के पास पेइंग गेस्ट फैसिलिटी में रह रही थी। 

6. पुलिस ने कहा कि हालांकि कल्याण बात करने की स्थिति में नहीं है, लेकिन यह पता चला कि उसने लायस्मिथा को प्रस्ताव दिया था। लेकिन उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया था। 

7. पुलिस की जांच में सामने आया है कि लायस्मिथा ने कल्याण का संपर्क नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। लायस्मिता की मां राजेश्वरी ने पुष्टि की कि कल्याण उनके पति की साइड से दूर का रिश्तेदार है।

8. मां ने कहा कि बेटी ने उन्हें बताया था कि उसने कल्याण का कॉन्टेक्ट नंबर ब्लॉक कर दिया है। घटना वाले दिन हमेशा की तरह कल्याण ने सुबह 8 बजे फोन किया। उसके बाद लड़की ने नंबर ब्लॉक कर दिया। हालांकि मां ने कहा कि उन्हें कल्याण के किसी लव प्रपोजल की जानकारी नहीं है।

9. मां ने सवाल उठाया कि दूसरे कॉलेज के एक छात्र को परिसर में प्रवेश करने की अनुमति क्यों दी गई? परिसर के अंदर छात्रा को कोई सुरक्षा क्यों नहीं दी गई?

10.सूत्रों ने खुलासा किया कि कल्याण शनिवार और सोमवार को कॉलेज नहीं गया था, लेकिन सितंबर से नियमित रूप से क्लास अटेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें
Target Killing: एलजी का ऐलान-आतंकवादियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, कश्मीर पंडितों ने कहा-पाक से युद्ध करो

दिल्ली कांड में चौंकाने वाला खुलासा: 14 किमी तक कार से घिसटी लड़की के साथ स्कूटर पर सहेली भी थी,जो डरकर भाग गई
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

गैंगस्टर अबू सलेम को 14 दिन की पैरोल देने से सरकार का इनकार, अब क्या बचा आखिरी रास्ता?
45 लाख के गहने देख भी नहीं डोला मन, सफाईकर्मी की ईमानदारी देख सीएम ने दिया इनाम