लापता वाले पोस्टर देख भड़कीं स्मृति ईरानी, दिया अपने काम का हिसाब, सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना

Published : Jun 01, 2020, 06:06 PM IST
लापता वाले पोस्टर देख भड़कीं स्मृति ईरानी, दिया अपने काम का हिसाब, सोनिया गांधी पर भी साधा निशाना

सार

भारत में कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच जनप्रतिनिधियों के लापता वाले पोस्टर भी खूब नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लापता वाले पोस्टर लगे हैं।

नई दिल्ली. भारत में कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच जनप्रतिनिधियों के लापता वाले पोस्टर भी खूब नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद अब अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लापता वाले पोस्टर लगे हैं। इस पर खुद सांसद स्मृति ईरानी ने ना केवल जवाब दिया बल्कि सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

दरअसल, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, अमेठी ढूंढ रहा अपनी लापता सांसद स्मृति ईरानी को।

'अमेठी महज आपके लिए टूर हब है'
पोस्टर में लिखा है कि अमेठी की सांसद होने के नाते जनता आपको ढूंढ रही है। लेकिन परेशानियों के बीच में जनता को यूं ही छोड़ देना बताता है कि आपके लिए अमेठी महज एक टूर हब है। इसके अलावा पोस्टर में स्मृति से कुछ सवाल भी पूछे गए हैं।
 

स्मृति ईरानी ने दिया जवाब
इस पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर जवाब में लिखा, आपको मुझसे इतनी मोहब्बत थी ये पता नहीं था .. चलें अब कुछ आपको भी हिसाब दिया जाए। 8 महीने 10 बार 14 दिन का हिसाब है मेरे पास... लेकिन ये बताएं सोनिया जी कितनी बार गईं इस दौरान अपने क्षेत्र में?

उन्होंने आगे लिखा, कलेक्टर अमेठी , सुल्तानपुर, रायबरेली से सतत संपर्क और समन्वय के माध्यम से प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अमेठी के जन जन तक पहुंचे ये प्रयास किया मैंने ... बताएं सोनिया जी ने स्वयं कितनी बार प्रयास किया अपने क्षेत्र के लिए?

 


स्मृति ने बताया कि किस खंभे में लगा है पोस्टर
केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा, ब्लॉक शाहगढ़ , विधान सभा गौरिगंज में खम्भे पे कागज चिपकाया तो कम से कम अपना नाम तो लिख देते नीचे... इतना भी क्या शर्माना। कहीं ऐसा तो नहीं की अमेठी को कंधा देने की शरमनाक बात कहने वाले जानते हैं की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी?

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, बंद होने की कगार पर पहुंचे बेंगलुरू-चेन्नई, गुरुग्राम-मुंबई के रेस्टोरेंट
Hormuz Strait Crisis: 37 भारतीय जहाज फंसे-खतरें में 10,000 करोड़ की संपत्ति और 400 नाविकों की जान!