स्मृति ने राहुल को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो गुजरात से चुनाव लड़ कर दिखाएं, गलतफहमी दूर हो जाएगी

केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में हिम्मत है तो गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं। स्मृति ईरानी गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में से हैं। उन्होंने 2013 के अध्यादेश को फाड़ने के प्रकरण का भी जिक्र किया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 18, 2021 8:37 AM IST / Updated: Feb 18 2021, 02:35 PM IST

नई दिल्ली. केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमले किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में हिम्मत है तो गुजरात से चुनाव लड़कर दिखाएं। स्मृति ईरानी गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों में से हैं। उन्होंने 2013 के अध्यादेश को फाड़ने के प्रकरण का भी जिक्र किया। 

राहुल गांधी ने फाड़ दी थी कॉपी
राजकोट में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, गांधी परिवार के युवराज ने मनमोहन सिंह जी द्वारा पास किए गए कानून की कॉपी को फाड़ दिया। युवराज किसी भी कार्यक्रम में जाने से पहले अपनी माता जी और पीएम को अपनी बात मनवाने के लिए मजबूर करते थे। जब पीएम मोदी संसद गए तो उन्होंने झुककर सीढ़ियों को छुआ और खुद को प्रधान सेवक घोषित किया।

स्मृति ने चाय श्रमिकों का जिक्र किया
स्मृति ईरानी ने असम में चाय श्रमिकों की मजदूरी के बारे में अपनी हालिया टिप्पणी पर राहुल गांधी पर हमला किया और कहा कि हिम्मत है तो गुजरात से विधानसभा चुनाव लड़ कर दिखाए।

राहुल गांधी ने असम में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि चाय बागान के श्रमिकों को प्रतिदिन 167 रुपए मिलते हैं, लेकिन उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें 365 रुपए मिले और यह पैसा गुजरात के व्यापारियों से आएगा।

21 फरवरी को चुनाव होने हैं
स्मृति ईरानी ने कहा, 2019 में अमेठी सीट से हारने वाले एक कांग्रेस नेता ने असम में एक रैली में कहा कि वह गुजरात के छोटे चाय व्यापारियों और दुकानदारों की जेब से पैसा निकालेंगे।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए उनकी नफरत ऐसी है कि कांग्रेस जो पहले केवल एक चाय बेचने वाले से नफरत करती थी, अब हर गुजराती के साथ दिक्कत है। गुजरात में छह नगर निगमों के चुनाव 21 फरवरी को होंगे।

Share this article
click me!