शिमला में बर्फबारी और बारिश से बढ़ी ठंड, हिमाचल में गिरा तापमान, आज 5 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

Published : Jun 04, 2025, 08:45 AM IST
Rain Alert In Himanchal

सार

Rain Alert: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी है जबकि अन्य क्षेत्रों में आंधी-बारिश से मौसम बदला। तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े।

Rain Alert: हिमाचल के बारालाचा, कुंजुम और रोहतांग दर्रे में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ गई है। जबकि अन्य क्षेत्रों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश के कारण मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जून के महीने में लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सोलन और शिमला जिलों में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

5 जून तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 जून तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल में मानसून 15 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। दिल्ली-एनसीआर में हाल की बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्री-मानसून गतिविधियों के चलते जून की शुरुआत में तापमान थोड़ा घटा है। अगले दो दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में भी गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। 

वहीं, 4 जून को पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे इलाकों में लू चलने की आशंका है और ओडिशा में 6 जून तक भीषण गर्मी पड़ सकती है। 5 जून से मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा, कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं और तापमान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बेटी से गैंगरेप, फिर खिला दिया सल्फास...असहाय पिता ने बयां की दर्दनाक दांस्ता

6 से 8 जून के बीच तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंचा

सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 6 से 8 जून के बीच तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी दोबारा लौट सकती है।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह