उग्र हुआ आंदोलन: 25 ट्रैक्टर से बैरिकेड्स तोड़ हरियाणा में घुसे किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Published : Dec 31, 2020, 07:31 PM IST
उग्र हुआ आंदोलन: 25 ट्रैक्टर से बैरिकेड्स तोड़ हरियाणा में घुसे किसान, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

सार

राजस्थान के किसानों का आंदोलन गुरुवार को उग्र हो गया। उन्होंने हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। ये किसान एक महीने से अधिक समय से दिल्ली जाने की कोशिश में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब किसान पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके दौरान पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे और पानी की बौछार मारी। 

नई दिल्ली. राजस्थान के किसानों का आंदोलन गुरुवार को उग्र हो गया। उन्होंने हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ दिया। ये किसान एक महीने से अधिक समय से दिल्ली जाने की कोशिश में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब किसान पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके दौरान पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे और पानी की बौछार मारी। 

"दिल्ली की ओर रवाना हुआ किसानों का दल"
बैरिकेड्स टूटने के बाद ट्रैक्टरों का एक काफिला दिल्ली की ओर बढ़ा। पुलिस ने कहा, लगभग 25 ट्रैक्टर के जरिए किसानों ने बैरिकेड्स को धकेला।

किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है लेकिन कुछ किसानों ने जबरन हरियाणा में घुसने की कोशिश की, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। 

"कुछ युवक ट्रैक्टर से आए और बैरिकेड्स तोड़ दिया"
रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक ने कहा, कुछ युवा थे जो ट्रैक्टरों के साथ आए और बैरिकेड्स तोड़ दिया। हमने उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि वे बहुत आक्रामक और हिंसक थे।

किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा, हम यहां शांति से बैठे हैं और हमारे सदस्यों से हिंसा का सहारा नहीं लेने को कह रहे हैं।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

‘ना’ सुनते ही सनक गया युवक, 16 साल की लड़की का काट दिया गला, पुलिस ने दिया रोंगटे खड़े करने वाला दंड
अहमदाबाद डोसा केस में चौंकाने वाला मोड़-डायरी ने खोला खतरनाक राज! क्या माता-पिता ही जिम्मेदार?