आंतरिक चुनाव से पहले सोनिया गांधी ने कांग्रेस सदस्य के रूप में किया नामांकन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने पार्टी के आंतरिक चुनाव से पहले सदस्य के रूप में नामांकन किया है। ऐप की मदद से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपना डिजिटल नामांकन कराया है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 15, 2022 3:06 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने अगले महीने होने वाले आंतरिक चुनाव से पहले डिजिटल रूप से कांग्रेस सदस्य के रूप में नामांकन किया। 2.6 करोड़ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिजिटल रूप से नामांकन किया है। अन्य 3 करोड़ ने पार्टी के पेपर नामांकन प्रणाली का उपयोग किया है।

कई राज्यों में मिली चुनावी हार के बाद कांग्रेस में सभी स्तरों पर पार्टी संगठन और नेतृत्व में बदलाव की मांग की जा रही है। इसके चलते कांग्रेस में आंतरिक चुनाव कराया जा रहा है। पार्टी के कई असंतुष्ट नेता पार्टी की चुनाव प्रक्रिया और कथित फर्जी सदस्यता पर सवाल उठाते रहे हैं। इसके समाधान के लिए कांग्रेस ने एक सदस्यता ऐप बनाया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और नेता चार स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया के माध्यम से नामांकन कर सकते हैं।

कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए करना पड़ा सत्यापन
इस ऐप का कंट्रोल सिर्फ अधिकृत नेताओं के पास है। इसका इस्तेमाल केवल कांग्रेस के कार्यकर्ता कर सकते हैं। सदस्यों को चार-चरणीय सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। उन्हें पहले नामांकनकर्ता द्वारा सत्यापित किया जाता है। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर को एक ओटीपी आता है। ओटीपी की मदद से सदस्य अपना सत्यापन करते हैं। उनकी मतदाता पहचान संख्या को ऐप के माध्यम से सत्यापित किया जाता है। इसके बाद उसकी तस्वीर को कांग्रेस द्वारा सत्यापित किया जाता है।

वोटर कार्ड के रूप में काम करेगा डिजिटल पहचान पत्र
इन चार चरणों में सदस्य का सत्यापन होने के बाद उसे डिजिटल पहचान पत्र जारी किया जाता है, जिसका उपयोग व्यक्ति को प्रमाणित करने के लिए किया जा सकता है। इस आईडी कार्ड का इस्तेमाल पार्टी के आंतरिक चुनावों के लिए वोटर कार्ड के तौर पर किया जाएगा। परंपरागत रूप से राजनीतिक दल सदस्यता अभियान चलाते हैं जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को नाम, पते और अन्य विवरणों के साथ पेपर फॉर्म भरने और टोकन सदस्यता शुल्क देने के बाद पार्टी की सदस्यता मिल जाती है। सत्यापन प्रक्रिया नहीं होने के चलते इसमें फर्जीवाड़ा किए जाने की संभावना रहती है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा- स्कूलें बंद करना अंतिम विकल्प

20 राज्यों से इस डिजिटल सदस्यता अभियान के माध्यम से 2.5 करोड़ से अधिक सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जिन पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे, उन्होंने इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। दक्षिण के पांच राज्य (कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश) के सदस्यों की संख्या कुल संख्या का 55 प्रतिशत है। वहीं, अकेले महाराष्ट्र में सभी सदस्यों का 12 प्रतिशत हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- फिर ऊटपटांग बोले जीतनराम मांझी-राम 'भगवान' थोड़े ही हैं, पूजा-पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

केदारनाथ हाईवे पर सुरंग में भू्स्खलन, उत्तराखंड में आफत बनी बारिश
PM Modi LIVE: विश्व टी-20 चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बातचीत
हाथरस हादसा: बाबा नारायण हरि पर क्यों खामोश हैं नेता...सरकार और विपक्ष दोनों मौन?
हाथरस हादसा: चढ़ावा ना लेने वाला नारायण साकार कैसे बना करोड़ों का मालिक
Assam Flood: असम में बाढ़ ने मचाई तबाही...52 लोगों की मौत, 21 लाख से ज्यादा प्रभावित