
नई दिल्ली. कांग्रेस ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने केंद्र सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी ने देश की जनता को सपने दिखाए थे, वे एक भी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 6 साल में किसानों, युवाओं को किए हुए वादे पूरे करने में नाकाम साबित हुई।
मनमोहन सिंह ने कहा, उन्होंने वादा किया था कि 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाएंगे। देश के किसानों की इनकम दो गुनी करेंगे। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन अब यह साबित हो गया कि ये सब झूठे वादे थे। उन्होंने लोगों को केवल गुमराह किया।
'रोज सविंधान की धज्जियां उड़ाते हैं भाजपा के लोग'
इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। सोनियां गांधी ने कहा, ये लोग (मोदी सरकार) रोज सविंधान की बात करते हैं और रोज सविंधान की धज्जियां उड़ाते हैं।
सोनिया ने कहा, इनका (सरकार का) एक ही तरीका है, लोगों को लड़ाओ, असली मुद्दों को छुपाओ। आज देश के लिए कठोर संघर्ष करना है। किसान के लिए, युवाओं के लिए, गरीब के लिए, माताओं-बहनों-बच्चियों के लिए, दलितों-आदिवासियों के लिए संघर्ष करना है।
'इस पार या उस पार का फैसला लेने वक्त'
सोनिया गांधी ने कहा, ''किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा।''
'जब चाहे तब राष्ट्रपति शासन लगा देते हैं या हटा देते हैं'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आज देश में ऐसा माहौल है कि जब वे चाहें आर्टिकल लगा देते हैं या हटा देते हैं। राज्य का स्टेटस बदल देते हैं। बिना चर्चा के जब चाहें राष्ट्रपति शासन हटा देते हैं, कोई भी बिल पास कर देते हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.