मनमोहन सिंह ने कहा, कोई वादा पूरा नहीं हुआ; सोनिया बोलीं- अब आर पार का फैसला लेने का वक्त

कांग्रेस ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2019 8:24 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:38 AM IST

नई दिल्ली. कांग्रेस ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने केंद्र सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया। मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी ने देश की जनता को सपने दिखाए थे, वे एक भी पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 6 साल में किसानों, युवाओं को किए हुए वादे पूरे करने में नाकाम साबित हुई। 

मनमोहन सिंह ने कहा, उन्होंने वादा किया था कि 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन तक ले जाएंगे। देश के किसानों की इनकम दो गुनी करेंगे। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन अब यह साबित हो गया कि ये सब झूठे वादे थे। उन्होंने लोगों को केवल गुमराह किया। 

Latest Videos

'रोज सविंधान की धज्जियां उड़ाते हैं भाजपा के लोग'
इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। सोनियां गांधी ने कहा, ये लोग (मोदी सरकार) रोज सविंधान की बात करते हैं और रोज सविंधान की धज्जियां उड़ाते हैं।

सोनिया ने कहा, इनका (सरकार का) एक ही तरीका है, लोगों को लड़ाओ, असली मुद्दों को छुपाओ। आज देश के लिए कठोर संघर्ष करना है। किसान के लिए, युवाओं के लिए, गरीब के लिए, माताओं-बहनों-बच्चियों के लिए, दलितों-आदिवासियों के लिए संघर्ष करना है। 

'इस पार या उस पार का फैसला लेने वक्त'
सोनिया गांधी ने कहा, ''किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की जिंदगी में कभी-कभी ऐसा वक्त आता है कि उसे इस पार या उस पार का फैसला लेना पड़ता है। आज वही वक्त आ गया है। देश को बचाना है तो हमें कठोर संघर्ष करना होगा।''

'जब चाहे तब राष्ट्रपति शासन लगा देते हैं या हटा देते हैं'
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आज देश में ऐसा माहौल है कि जब वे चाहें आर्टिकल लगा देते हैं या हटा देते हैं। राज्य का स्टेटस बदल देते हैं। बिना चर्चा के जब चाहें राष्ट्रपति शासन हटा देते हैं, कोई भी बिल पास कर देते हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया