पांच राज्यों में चुनावी हार का असर: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

Published : Mar 12, 2022, 08:10 PM ISTUpdated : Mar 12, 2022, 08:11 PM IST
पांच राज्यों में चुनावी हार का असर: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दे सकते हैं इस्तीफा

सार

 उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए चुनावों में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस्तीफा ऑफर कर सकते हैं। 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए चुनावों में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस्तीफा ऑफर कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार को शाम चार बजे से शुरू होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की बैठक में तीनों नेता अपना इस्तीफा पेश कर सकते हैं। दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय में बैठक होने वाली है। बैठक में पांच राज्यों में चुनावी हार और वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। 

बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली। पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सीएम पद का उम्मीदवार बनने को लेकर खूब खींचतान मची थी। आम आदमी पार्टी (AAP) की ऐसी लहर चली कि कांग्रेस 18 पर सिमट गई। पंजाब में 117 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें मिली। गोवा के 40 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस 11 ही जीत पाई। मणिपुर के 60 में से कांग्रेस को सिर्फ 5 सीट मिले।

‘जी 23’ के नेता कर सकते हैं बदलाव की मांग
चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के नेता एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। इन नेताओं ने शुक्रवार को बैठक की थी और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की। इस बैठक को देखते हुए रविवार को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की मीटिंग को बेहद खास बताया जा रहा है। जी 23 के नेता कांग्रेस संगठन में बदलाव की मांग कर रहे हैं। चुनावों में हार के बाद ये नेता फिर से अपनी मांग उठा सकते हैं। जी 23 के नेताओं ने अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन की मांग की थी।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली