Monsoon Alert: असम में फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानिए किन राज्यों में रहेगा लू का असर

Published : Jun 15, 2022, 07:54 AM ISTUpdated : Jun 15, 2022, 07:55 AM IST
Monsoon Alert: असम में फिर भारी बारिश का अलर्ट, जानिए किन राज्यों में रहेगा लू का असर

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून (south west monsoon) के आजकल में गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस बीच असम में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम डेस्क. असम में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। मौसम विभाग ने यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून (south west monsoon) के आजकल में गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस बीच असम में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।  उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और जलपाईगुड़ी में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इस बीच उत्तर ओडिशा, दिल्ली, झारखंड, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम बिहार में कुछ स्थानों पर लू(heat wave) की चेतावनी दी है। (तस्वीर असम की है)

इन राज्यों में बारिश या भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और केरल में हल्के से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय और पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

असम में फिर बाढ़ का खतरा
गुवाहाटी में भारी बारिश के बीच हुए भारी भूस्खलन(massive landslide) में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के एक अधिकारी ने बताया कि इन मौतों के साथ राज्य भर में इस साल की बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की कुल संख्या 42 हो गई है। गुवाहाटी शहर में दो राहत शिविर खोले हैं, जहां अब तक 617 लोगों को रखा गया है। गुवाहाटी में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने अगले कुछ दिनों में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, जिससे स्थिति और बिगड़ने की आशंका है और अधिक लोगों के राहत शिविरों में आने की संभावना है।

मौसम में बदलाव की ये हैं वजहें
स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) बना हुआ है, जो आज जम्मू कश्मीर को प्रभावित कर सकता है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण गुजरात तट से उत्तरी केरल तट तक बनी हुई है। पूर्वी मध्य अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण(yclonic circulation) औसत समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी के बीच दक्षिण-पश्चिम की ओर ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। एक निम्न-स्तरीय ट्रफ रेखा उत्तरी हरियाणा से पूर्वी असम तक उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए गुजर रही है। तटीय ओडिशा के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

राजस्थान का ऐसा रहा हाल
राजस्थान के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।  मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बाड़मेर जिले और बारां जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को हनुमानगढ़ के श्रीगंगानगर और संगरिया में दिन का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धौलपुर में 42.4 डिग्री, नागौर में 41.4 डिग्री, अलवर में 41.2 डिग्री, सवाई माधोपुर में 39.9 डिग्री, जालौर में 39.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस बीच, जयपुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 17 जून से 19 जून तक बीकानेर संभाग में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 

हरियाणा में कुछ स्थानों पर मामूली टेम्परेचर गिरा
हरियाणा और पड़ोसी पंजाब में गर्म मौसम के बने रहने के बावजूद मंगलवार को हरियाणा में कुछ स्थानों पर टेम्परेचर में मामूली गिरावट दर्ज की गई।   हरियाणा में, हिसार में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और सिरसा में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिन स्थानों पर तापमान में मामूली गिरावट देखी गई, उनमें रोहतक (37.5 डिग्री सेल्सियस), भिवानी (38.4 डिग्री सेल्सियस) और गुरुग्राम (39 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। पंजाब में, अमृतसर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 16, 17 और 18 जून को हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें
असम में फिर बाढ़, लैंडस्लाइडिंग में 4 लोगों की मौत, देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
राहुल को 104 घंटे बाद बाहर निकाला गया, हालत गंभीर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर भेजा गया अपोलो अस्पताल

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

कौन हैं NIA के नये मुखिया राकेश अग्रवाल? जानिए इनका पूरा ट्रैक रिकॉर्ड
Odisha Crime: खेलती बच्ची को बहलाकर ले गया दादा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया