मानसून ने दी केरल में दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- इस साल होगी सामान्य बारिश

Published : Jun 01, 2020, 02:54 PM ISTUpdated : Jun 01, 2020, 03:02 PM IST
मानसून ने दी केरल में दस्तक, मौसम विभाग ने कहा- इस साल होगी सामान्य बारिश

सार

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सही समय पर भारत आया है। मौसम विभाग ने 1 जून को मानसून आने की संभावना जताई थी। विभाग का कहना है कि इस साल सामान्य बारिश होगी।   

नई दिल्ली. मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सही समय पर भारत आया है। मौसम विभाग ने 1 जून को मानसून आने की संभावना जताई थी। विभाग का कहना है कि इस साल सामान्य बारिश होगी। 

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बताया, अच्छे मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। इसलिए जून से सितंबर तक होने वाली बारिश 102% तक होगी। नॉर्थ ईस्ट इंडिया में काफी समय से बारिश थोड़ी कम हो रही है इस साल भी मात्र 96% होगी। 

कितनी होगी बारिश?
पिछले साल भारत में 8 जून को मानसून केरल के समुद्र तट से टकराया था। इस साल मौसम विभाग ने औसत बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 96-100% बारिश औसत बारिश मानी जाती है।

स्काइमेट ने कहा- 30 मई को आया मानसून
इससे पहले प्राइवेट वेदर एजेंसी ने दावा किया है कि भारत में मानसून 30 मई को ही आ गया है। स्काइमेट ने पहले 28 जून को मानसून आने की संभावना जताई थी। हालांकि, इसमें 2 दिन का मार्जिन भी बताया गया था। लेकिन मौसम विभाग लगातार 1 जून को मानसून आने की संभावना जताता रहा है। 

PREV

Recommended Stories

फिर दक्षिण की ओर Modi का रुख, क्या है PM के इस कदम के राजनीतिक मायने
School Update Today: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में आज कौन-से स्कूल खुले और कौन से बंद हैं?