दिल्ली पुलिस ने कहा- लड़की को 10-12 km तक घसीटा गया, हर एंगल से हो रही जांच, 3 दिन की कस्टडी में भेजे गए आरोपी

Published : Jan 02, 2023, 04:18 PM ISTUpdated : Jan 02, 2023, 06:18 PM IST
दिल्ली पुलिस ने कहा- लड़की को 10-12 km तक घसीटा गया, हर एंगल से हो रही जांच, 3 दिन की कस्टडी में भेजे गए आरोपी

सार

दिल्ली के सुल्तानपुरी कार से घसीट कर लड़की की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि उसे 10-12 किलोमीटर तक घसीटा गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है।   

नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में एक जनवरी को अहले सुबह मिली लड़की की लाश के मामले में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि उसे कार से 10-12 किलोमीटर तक घसीटा गया। स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कंझावला में एक मोड़ पर लाश कार से अलग हुई थी। 

सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि लड़की की मौत के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सभी को तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ेगी। 
 
पूरी कार की हो रही फोरेंसिक जांच 
स्पेशल सीपी ने कहा कि मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम और लीगल टीम की मदद ली जा रही है। पूरी कार की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। दिल्ली पुलिस पीड़ित परिवार के साथ संपर्क में है। जो भी जांच हो रही है उसके बारे में उन्हें जानकारी दी जा रही है। आरोपियों से पूछताछ और फोरेंसिक जांच से जो नए तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार जांच आगे बढ़ेगी। सीसीटीवी फुटेज से लेकर डिजिटल इविडेंस तक सभी तरह के सबूत जुटाए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- लाश देखकर फट पड़ा मां का कलेजा-यह कैसा एक्सीडेंट कि बेटी के बदन पर एक भी कपड़ा नहीं बचा, पढ़िए 15 बड़ी बातें

आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएंगे
सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 304A, 279 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद जरूरत होने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे। आरोपियों के नाम दीपक खन्ना, अमित खन्ना, किशन, मनोज और मिथुन हैं। कार का नंबर हमारे पास नहीं था। सीसीटीवी के आधार पर नंबर निकाला गया। स्कूडी के नंबर के आधार पर पीड़िता के परिवार का पता चला।

यह भी पढ़ें- पहिये के पीछे फंसी थी लड़की, यू-टर्न लेती कार का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

लड़की की मौत के खिलाफ परिजनों ने थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एलजी को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Tripura BSF Attack: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, 3 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, CM खफा, क्या थी वजह?
BJP on Protest Funding: दिल्ली के प्रदर्शनों का खर्च कौन उठा रहा? स्टिंग के बाद राहुल गांधी पर BJP का हमला