इलाहाबाद हाईकोर्ट की कौन सी टिप्पणी पर नाराज हो गया सुप्रीम कोर्ट?

Published : Sep 28, 2024, 10:17 AM IST
इलाहाबाद हाईकोर्ट की कौन सी टिप्पणी पर नाराज हो गया सुप्रीम कोर्ट?

सार

धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो देश में बहुसंख्यक अल्पसंख्यक हो जाएंगे, इलाहाबाद हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जमानत याचिका पर विचार करते समय इस तरह की टिप्पणियों का कोई औचित्य नहीं है.

नई दिल्ली: धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई तो देश में बहुसंख्यक अल्पसंख्यक हो जाएंगे, इलाहाबाद हाईकोर्ट की इस विवादित टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है. उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक व्यक्ति को जमानत देने से इनकार करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह विवादित टिप्पणी की थी. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस टिप्पणी को हटा दिया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां किसी भी मामले में नहीं की जानी चाहिए और जमानत याचिका पर विचार करते समय इस तरह की टिप्पणियों का कोई औचित्य नहीं है. 

कैलाश नाम के एक व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह विवादित टिप्पणी की थी. कैलाश को ईसाई धर्म अपनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट ने जमानत याचिका भी खारिज कर दी थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज रोहित रंजन अग्रवाल ने यह टिप्पणी की थी. कोर्ट ने कहा था कि संविधान का अनुच्छेद 25 धर्म के प्रचार की स्वतंत्रता देता है, धर्मांतरण की नहीं. कोर्ट ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है. 

कोर्ट ने यह भी कहा था कि गरीबों, पिछड़ों और दलितों का जबरन धर्मांतरण कराया जा रहा है. रामकली प्रजापति नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसने कैलाश पर आरोप लगाया था कि उसने उसके दिव्यांग भाई को इलाज का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि वह गांव के कई लोगों को दिल्ली ले गया और उनका धर्मांतरण करा दिया. मामला हमीरपुर जिले के मौदहा थाने में दर्ज किया गया था.

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

India’s First Bullet Train: अब जापान पर निर्भर नहीं भारत! अपनी पहली बुलेट ट्रेन बना रहा देश
Heatwave Horror: UP का बांदा 47.4°C के साथ देश का सबसे गर्म जिला, 10 राज्यों में IMD का रेड अलर्ट