राखी से 9 दिन पहले चली गईं सुषमा, सूनी हो गई इस भाई की कलाई

राजनीति की दुनिया में कई रिश्ते साथ काम करने के दौरान बन जाते हैं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन के बाद जहां राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है, वहीं एक भाई ने राखी से चंद दिनों पहले ही अपनी बहन को खो दिया। 

Sandhya Kumari | Published : Aug 7, 2019 5:30 AM IST / Updated: Aug 07 2019, 12:28 PM IST

नई दिल्ली: सुषमा स्वराज का कल देर रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। वहां काफी देर तक उन्होंने जिंदगी की जंग लड़ी। लेकिन आखिरकार उनका निधन हो गया। 

रक्षाबंधन 15 अगस्त को है। लेकिन इस बार सुषमा स्वराज के निधन के बाद एक नेता की कलाई सूनी रह जाएगी। ये नेता कोई और नहीं, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैं। सुषमा स्वराज हर साल उन्हें राखी बांधती थीं। 

Latest Videos


मांगती थी लंबी आयु
सुषमा स्वराज हर साल वेंकैया नायडू को राखी बांधती थी। साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना करती थी। लेकिन इस साल रक्षाबंधन से 9 दिन पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

खुद जाती थी घर 
सुषमा स्वराज वेंकैया को काफी मानती थीं। हर साल राखी पर वो खुद थाली लेकर उनके घर पहुंचती थीं। साथ ही भाई के साथ इस पर्व की तस्वीरें भी शेयर करती थीं। पिछले साल वो उपराष्ट्रपति भवन पहुंची थीं। जहां लाल रंग की साड़ी पहनकर उन्होंने वेंकैया नायडू को राखी बांधी थी।  

 

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh