स्वाति मालीवाल ने लिया तलाक, लिखा, कई बार दो बहुत अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर इस की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, वह सबसे दुखद क्षण होता है, जब आपकी परिकथा खत्म हो जाती है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 19, 2020 8:27 AM IST / Updated: Feb 19 2020, 02:01 PM IST

नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया है। स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, वह सबसे दुखद क्षण होता है, जब आपकी परिकथा खत्म हो जाती है। मेरी खत्म हो गई है। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया है। कई बार दो बहुत अच्छे लोग एक साथ नहीं रह सकते हैं। मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी और उस जिंदगी को भी जो हमारी हो सकती थी।

पति ने 15 दिसंबर को की थी तारीफ
स्वाति मालीवाल के पति जयहिंद ने पिछले साल 15 दिसंबर को सार्वजनिक रूप से पत्नी की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा था, स्वाति शेरनी है। मुर्दा नही मर्दानी है। सोये हुए लोगो को जगाया जाता है पर मुर्दो को जगाने चली है मुर्दे कभी जागते नही है। इस जंगल मे जंग जिंदा रह के लड़ी जाती है मरके तो जंग नही लड़ी जा सकती। रेपिस्टों को फांसी के लिए 13 दिन से अनशन पर है। मर भी जाएगी तो 13 दिन भी याद नही रखेंगे लोग।

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर हैं स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक माहेश्वरी परिवार में 15 अक्टूबर 1984 को हुआ। उन्होंने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी नेता पंडित नवीन जयहिंद से शादी की। 

जयहिंद आम आदमी पार्ट के बड़े नेता हैं
नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं। वर्तमान में वे हरियाणा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह हरियाणा के विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा भी चुके हैं। नवीन, अन्ना आंदोलन के वक्त से ही अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़े हैं। इंडिया अगेंस्ट करप्शन की कोर कमेटी का हिस्सा रह चुके नवीन जयहिंद ने जन लोकपाल बिल का ड्राफ्ट बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता