तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, एक साथ मौत की नींद सो गए 20 लोग, सिर्फ गूंज रही थी बचाओ बचाओ की आवाज

Published : Feb 20, 2020, 09:25 AM ISTUpdated : Feb 02, 2022, 10:38 AM IST
तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, एक साथ मौत की नींद सो गए 20 लोग, सिर्फ गूंज रही थी बचाओ बचाओ की आवाज

सार

तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा में 20 लोगों की मौत हो गई है। गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। इस हादसें जहां 20 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं, 20 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं।

चेन्नई. तमिलनाडु में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास घटित हुई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। शवों को तिरुपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से ट्रक के नीचे आ गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

बंगलूरू से एर्नाकुलम जा रही थी बस 

जानकारी के मुताबिक बस कर्नाटक के बंगलूरू से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। अविनाशी के उप तहसीलदार ने बताया कि तिरुपुर जिले के अविनाशी शहर के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बस और ट्रक के बीच टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 14 पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं।

दोनों वाहनों के बीच हुई सीधी टक्कर 

बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में सवार लोग सो रहे थे। अचानक हुई टक्कर में बस के अंदर से चीखों की आवाज आने लगीं। हादसा इतना भीषण था कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से लॉरी के नीचे आ गया। हादसे वाली जगह पर क्रेन की मदद से लॉरी और बस को अलग किया गया। कंटेनर लॉरी कोयंबटूर-सलेम राजमार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही थी, तभी दोनों के बीच सीधी टक्कर हो गई। यह दुर्घटना सुबह साढ़े चार बजे हुई।

 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

जैसलमेर के आसमान में ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर की उड़ान: प्रेसिडेंट मुर्मू का रोमांचक अनुभव और 5 हाइलाइट्स
INS Anjadip Commissioned: इंडियन नेवी का ‘डॉल्फिन हंटर’ जो दुश्मन सबमरीन का खत्म करेगा खेल?