तौकते: समुद्र में फंसे 4 जहाज, इनमें 700 लोग सवार थे; नेवी ने 215 का रेस्क्यू किया; 495 अभी भी फंसे

Published : May 18, 2021, 11:23 AM ISTUpdated : May 18, 2021, 06:03 PM IST
तौकते: समुद्र में फंसे 4 जहाज, इनमें 700 लोग सवार थे; नेवी ने 215 का रेस्क्यू किया; 495 अभी भी फंसे

सार

चक्रवाती तूफान तौकते महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात से लेकर कर्नाटक तबाही मचा रहा है। इन राज्यों में तेज बारिश और तूफान का कहर जारी है। इसी बीच मुंबई के पास समुद्र में चार जहाज फंसे होने की खबर सामने आई है। पहले बताया जा रहा था कि दो जहाज फंसे हैं। समुद्र में बार्ज P305, सागर भूषण , बार्ज एस एस 3 और बार्ज गल कन्ट्रेक्टर नाम के चार जहाज फंसे हैं। इनमें 700 लोग सवार थे। अभी तक नेवी ने 215 का रेस्क्यू किया है। वहीं, 495 जिंदगियां अभी भी खतरे में हैं। 

मुंबई. चक्रवाती तूफान तौकते महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात से लेकर कर्नाटक तबाही मचा रहा है। इन राज्यों में तेज बारिश और तूफान का कहर जारी है। इसी बीच मुंबई के पास समुद्र में चार जहाज फंसे होने की खबर सामने आई है। पहले बताया जा रहा था कि दो जहाज फंसे हैं। समुद्र में बार्ज P305, सागर भूषण , बार्ज एस एस 3 और बार्ज गल कन्ट्रेक्टर नाम के चार जहाज फंसे हैं। इनमें 700 लोग सवार थे। अभी तक नेवी ने 315 का रेस्क्यू किया है। वहीं, 395 जिंदगियां अभी भी खतरे में हैं। 

पहला जहाज: मुंबई से 175 किलोमीटर दूर हीरा ऑयल फील्ड्स के पास भारतीय जहाज P-305 समुद्र में डूब गया। भारतीय नेवी रेस्क्यू अभियान चला रहा है। नेवी ने अभी तक 177 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी लोग अभी भी लापता हैं।

नेवी ने लगाए हेलिकॉप्टर
भारतीय नेवी ने रेस्क्यू के लिए पी81 सर्विलांस एयरक्रॉफ्ट भी लगाया है। नेवी के हेलिकॉप्टर भी जुटे हैं। मंगलवार को ऑपरेशन तेज किया गया। इन लोगों को बचाने के लिए नेवी ने आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को लगाया है। 

ये भी पढ़ें: भारी तबाही के बाद कमजोर पड़ा तौकते तूफान, गुजरात के 21 जिलों में अभी भी अलर्ट, NDRF की टीमें तैनात

दूसरी नाव में फंसे 137 लोग
दूसरी नाव मुंबई से 8 समुद्री मील दूर फंसी है। इसमें 137 लोग बताए जा रहे हैं। इसमें से सभी 137 लोगों को बचा लिया गया है। इस नाव से GAL कंस्ट्रक्टर से भी इमरजेंसी मैसेज मिला था। इसके बाद इस नाव में सवार लोगों को बचाने के लिए आईएनएस कोलकाता लगाया गया। यह नाव कोलाबा में फंसा था।
 

इन दो जहाजों तक नहीं पहुंची मदद

सागर भूषण- इस पर 101 लोग फंसे हुए हैं। ये जहाज पिवाव पोर्ट से 50 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में फंसा है। इन पर मदद पहुंचाई जा रही है। नेवी ने INS तलवार को रवाना किया है। वहीं, नेवी के सर्विलांस एयरक्राफ्ट P8I और हेलिकॉप्टर्स भी रेस्क्यू पर नजर रख रहे हैं। 

 बार्ज SS-3- इस जहाज पर 196 लोग फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह जहाज भी सागर भूषण के पास पिवाव पोर्ट से 50 नॉटिकल मील दक्षिण-पूर्व में फंसा है। नेवी ने इस पर फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

PM Modi Speech: राहुल गांधी-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें
Rajya Sabha Hungama : अबोध बालक पर सुना गए Kharge , JP Nadda को दिया करारा जवाब!