axiom-4 mission postponed: तकनीकी खराबी के कारण टला Axiom-4, शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर ब्रेक

Published : Jun 11, 2025, 08:58 AM ISTUpdated : Jun 11, 2025, 09:04 AM IST
Axiom-4 Mission Postponed

सार

axiom-4 mission postponed: भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन तकनीकी खराबी के कारण टल गया है।  नई लॉन्च डेट जल्द घोषित ही घोषित की जा सकती है।

axiom-4 mission postponed: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन) तक ले जाने वाला Axiom Space का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टाल दिया गया है। यह मिशन आज यानी कि बुधवार शाम को लॉन्च होना था, लेकिन स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी खराबी के चलते प्रक्षेपण को रोकना पड़ा।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि रॉकेट की जांच के दौरान उसमें लीकेज पाया गया। स्पेसएक्स की इंजीनियरिंग टीम ने इस लीक को ठीक करने के लिए अभी थोड़ा समय मांगा है।

 

 

शुभांशु शुक्ला को करना होगा इंतजार

स्पेसएक्स ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा कि मरम्मत पूरी होने के बाद नई लॉन्च डेट की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, शुभांशु शुक्ला को अपनी अंतरिक्ष यात्रा के लिए और इंतजार करना होगा।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह