तेलंगाना : डॉक्टर से गैंगरेप फिर हत्या केस के लिए विशेष कोर्ट का गठन, जल्द पूरी होगी सुनवाई

Published : Dec 04, 2019, 05:02 PM ISTUpdated : Dec 04, 2019, 05:15 PM IST
तेलंगाना : डॉक्टर से गैंगरेप फिर हत्या केस के लिए विशेष कोर्ट का गठन, जल्द पूरी होगी सुनवाई

सार

महिला डॉक्टर से गैंगरेप फिर जलाकर हत्या कर देने के मामले में सुनवाई के लिए महबूबनगर जिला न्यायालय में एक विशेष अदालत का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एलान किया था कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और कत्ल के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किया जाएगा।

हैदराबाद (तेलंगाना). महिला डॉक्टर से गैंगरेप फिर जलाकर हत्या कर देने के मामले में सुनवाई के लिए महबूबनगर जिला न्यायालय में एक विशेष अदालत का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एलान किया था कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और कत्ल के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किया जाएगा। 

28 नवंबर को मिला था अधजला शव

हैदराबाद में 28 नवंबर को सुबह एक 27 साल की महिला डॉक्टर का आधा जला शव मिला था। महिला बुधवार शाम को काम से घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर उसे जला दिया।

मुंह दबाने से हुई थी मौत

महिला डॉक्टर की हत्या मामले में शनिवार को बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपियों ने रेप के दौरान डॉक्टर का मुंह दबा दिया था, ताकि वह मदद के लिए चीख न सके। इसी दौरान सांस न ले पाने की वजह से उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि वारदात में मोहम्‍मद आरिफ नाम के आरोपी ने पीड़‍िता का मुंह दबा रखा था, ताकि उनकी चीखों को कोई सुन न सके।

27 नवंबर को रात 9.35 से लेकर 4 बजे हुई वारदात

पुलिस के मुताबिक 27 नवंबर की रात 9.35 बजे से लेकर 4 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद महिला डॉक्टर के शव को ट्रक पर लादकर हाइवे पर ले गए। फ्यूल खरीदा और शव पर छिड़कर आग लगा दी। पुलिस को संदेह है कि हमलावरों ने उसकी (डॉक्टर) स्कूटी को पंक्चर किया होगा। इसके बाद मदद के बहाने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे टोंडुपल्ली टोल गेट के पास सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद पार्क किए गए ट्रकों के बीच रेप किया और फिर मार डाला।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

LPG Crisis: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, बंद होने की कगार पर पहुंचे बेंगलुरू-चेन्नई, गुरुग्राम-मुंबई के रेस्टोरेंट
Hormuz Strait Crisis: 37 भारतीय जहाज फंसे-खतरें में 10,000 करोड़ की संपत्ति और 400 नाविकों की जान!