यहां सरकार के फैसले से परेशान हो गए कर्मचारी, सड़क पर रगड़ने लगे नाक, पूछने पर सामने आई वजह

Published : Oct 30, 2019, 04:20 PM ISTUpdated : Oct 30, 2019, 04:34 PM IST
यहां सरकार के फैसले से परेशान हो गए कर्मचारी, सड़क पर रगड़ने लगे नाक, पूछने पर सामने आई वजह

सार

हड़ताल के बीच कई कर्मचारियों ने खुदकुशी भी कर ली है। बीते दिनों एक महिला कर्मचारी ने नौकरी जाने के डर से खुदकुशी कर ली थी। खम्मम स्थित अपने घर में महिला कर्मचारी ने फांसी लगा लगी थी।

हैदराबाद. तेलंगाना में राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) कार्मचारी हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने आज बुधवार को हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध के रूप में अपनी नाक जमीन पर रगड़ ली।

हड़ताल को 25 दिन हो गए हैं तो अब कर्मचारियों ने राज्य सरकार के सामने नाक रगड़कर विरोध जताया है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिन्हें देख कर्मचारियों की मजबूरी और विवशता देखी जा सकती है। आपको बता दें कि हड़ताल के बीच कई कर्मचारियों ने खुदकुशी भी कर ली है। बीते दिनों एक महिला कर्मचारी ने नौकरी जाने के डर से खुदकुशी कर ली थी। खम्मम स्थित अपने घर में महिला कर्मचारी ने फांसी लगा लगी थी।

3 कर्मचारी कर चुके हैं आत्महत्या

कर्मचारियों की हड़ताल के 25 वें दिन बाद भी सरकार ने कोई सुध नहीं ली। अब तक कोई ठोस समझौता नहीं हो पाया है। इस बीच, राज्य सरकार के रवैये से घबराईं निगम की एक बस कंडक्टर ने भी अपने आवास पर खुदकुशी कर ली थी।

क्या है टीआरटीसी मामला- 

टीआरटीसी के लगभग 48 हजार कर्मचारी सरकार में निगम के विलय के अलावा कई अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने उनकी विलय की मांग को खारिज कर दिया है। इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में टीआरटीसी के 48 हजार हड़ताली कर्मचारियों को सूबे के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बर्खास्त कर दिया था।

इसके बाद से टीएसआरटीसी के कर्मचारियों का गुस्सा और तनाव काफी बढ़ गया है। लगातार विरोध प्रदर्शन और हड़ताल जारी है। नौकरी जाने से तनाव में आए टीएसआरटीसी के ड्राइवर और कंडक्टर खुदकुशी जैसा घातक कदम उठा रहे हैं। 14 अक्टूबर तक टीएसआरटीसी के बर्खास्त तीन कर्मचारी जान दे चुके हैं। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video
Viral Road Rage Video: HR नंबर प्लेट Thar के कारनामें ने इंटरनेट पर मचाई खलबली