Good News:मुंबई में अप्रत्याशित ढंग से संक्रमण में कमी, पाॅजिटिविटी रेट 50% कम, महज 9.94 % टीपीआर

Published : Apr 30, 2021, 04:14 PM ISTUpdated : Apr 30, 2021, 04:41 PM IST
Good News:मुंबई में अप्रत्याशित ढंग से संक्रमण में कमी, पाॅजिटिविटी रेट 50% कम, महज 9.94 % टीपीआर

सार

कोविड से सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र के लिए अच्छी रिपोर्ट है। मुंबई में संक्रमण का दर 10 प्रतिशत से कम पर पहुंच गया है। महज दस दिनों में कोविड पाॅजिटिवी रेट 20 से 9.94 परसेंट पर आ गया है।   

मुंबई। कोविड से सबसे अधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र के लिए अच्छी रिपोर्ट है। मुंबई में संक्रमण का दर 10 प्रतिशत से कम पर पहुंच गया है। महज दस दिनों में कोविड पाॅजिटिवी रेट 20 से 9.94 परसेंट पर आ गया है। 

लाॅकडाउन का मिल रहा बेस्ट रिजल्ट 

मुंबई के म्युनिसिपल कमिश्नर इकबाल सिंह चाहल ने बताया कि यह हम सबके लिए उत्साहजनक रिपोर्ट है। मुंबई में कोविड पाॅजिटिविटी रेट दस प्रतिशत से नीचे आ गया है। 29 अप्रैल को पाॅजिटिविटी रेट 9.94 प्रतिशत रहा। 43, 525 लोगों का टेस्ट हुआ जिसमें 4328 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। उन्होंने बताया कि टेस्ट पाॅजिटिव रिपोर्ट कुल लिए गए सैंपल और उसमें पाॅजिटिव की संख्या के अनुपात पर निकाला जाता है। 

भारत का अकेला शहर मुंबई जहां संक्रमण दर हुआ कम

कोविड संक्रमित लोगों की संख्या में 85 प्रतिशत नए केसों में एसिम्टोमेटिक है। मुंबई कमिश्नर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में पहली बार शुक्रवार को मुंबई के अस्पतालों में 5725 बेड खाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार नए केस कम आ रहे हैं, लोग अस्पताल में इसलिए भर्ती भी नहीं हो रहे। 

4 अप्रैल को 27.94 प्रतिशत था पाॅजिटिवी रेट 

म्यूनिसिपल कमिश्नर इकबाल सिंह चाहल के अनुसार 4 अप्रैल को टेस्ट पाॅजिटिविटी रिपोर्ट 29.94 प्रतिशत थी। 51313 लोगों के टेस्ट हुए तो 11573 की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। जोकि 19 अप्रैल को 20 प्रतिशत के आसपास खिसक कर आ गई। 
 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

12 जनवरी से रेल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें सिर्फ कौन लोग बुक कर पाएंगे टिकट
काला चश्मा, काली जैकेट, काली ही वॉच...यूथ दिवस पर देखिए PM मोदी का स्वैग