Parliament में 1 फरवरी को पेश होगा Budget, आठवें सत्र का शुभारंभ 31 जनवरी से

Published : Jan 14, 2022, 08:50 PM ISTUpdated : Jan 14, 2022, 09:32 PM IST
Parliament में 1 फरवरी को पेश होगा Budget, आठवें सत्र का शुभारंभ 31 जनवरी से

सार

लोकसभा सचिवालय सूत्रों ने संसद सत्र की संभावित तिथियों की जानकारी दी है। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा।

नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा का आठवां सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। सत्र का समापन 8 अप्रैल को होना है। 1 फरवरी को देश का बजट पेश होगा। लोकसभा सचिवालय ने संसद सत्र की प्रस्तावित तिथियों की जानकारी दी है। दोनों सदनों की पीठ ने कोविड से सुरक्षा के सभी इंतजाम करने का भी निर्देश दिया है। यह संसद सत्र उस समय आयोजित किया जा रहा है जब संसद के सैकड़ों कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

दो चरण में चलेगा सत्र

संसद सत्र दो चरण में चलेगा। 31 जनवरी को शुरू होकर सत्र 11 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान 1 फरवरी को केंद्रीय बजट निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू होगा सत्र

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होगा और 8 अप्रैल को खत्म होगा। 

सैकड़ों संसद कर्मचारी कोविड पॉजिटिव

देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच यह बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत ऐसे समय पर हो रही है, जब लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों के अलग-अलग सेवाओं से जुड़े करीब 400 कर्मचारी पिछले कुछ दिनों में कोविड पजिटिव पाए गए हैं। राज्यसभा सचिवालय के 65 कर्मचारी, लोकसभा सचिवालय के 200 और संबद्ध सेवाओं के 133 कर्मचारी चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच नियमित कोविड जांच के दौरान संक्रमित पाए गए।

सुरक्षित सत्र के लिए उपाय करने के निर्देश

संसद सत्र में कोरोना विस्फोट को रोका जा सके इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्य सभा सभापति एम.वेंकैया नायडु ने सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। दोनों सदनों के महासचिवों को निर्देश दिया कि वे कोविड महामारी के हालात की विस्तृत जानकारी लें और बजट सत्र के सुरक्षित आयोजन के लिए जरूरी कदम सुझाएं। साल 2020 का मॉनसून सत्र पहला ऐसा सत्र था, जो कोविड प्रोटोकॉल के तहत पूरी तरह चला। उस दौरान राज्यसभा की कार्यवाही दिन के आधे के समय और लोकसभा की कार्यवाही इसके बाद चलती थी।

यह भी पढ़ें:

महंगाई के खिलाफ Kazakhstan में हिंसक प्रदर्शन, 10 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए, सरकार का इस्तीफा, इमरजेंसी लागू

New Year पर China की गीदड़भभकी, PLA ने ली शपथ-Galvan Valley की एक इंच जमीन नहीं देंगे

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

21 जनवरी की 6 बड़ी खबरें: गोल्ड ने रुलाया-ट्रंप ने किसे बताया मंदबुद्धि
महिला को देख पैंट खोल अश्लील इशारे करने लगा युवक, कैमरे में कैद हुई गंदी हरकत